[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Hindu in US : अमेरिका में हिंदू खतरे में? मंदिर से जुड़ी पानी की लाइन काटी गई, पीएम मोदी को लेकर…

Hindu in US : अमेरिका में हिंदू खतरे में? मंदिर से जुड़ी पानी की लाइन काटी गई, पीएम मोदी को लेकर…

0
Hindu in US : अमेरिका में हिंदू खतरे में? मंदिर से जुड़ी पानी की लाइन काटी गई, पीएम मोदी को लेकर…
Hindu in America

Hindu in America : अब अमेरिका में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, अमेरिका में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की खबर आ रही है. पिछले कुछ दिनों से कई हिंदू मंदिरों पर हमले किए गए. कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी में बुधवार को एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया. काउंटी के पुलिस अधिकारी ‘हेट क्राइम’ यानी घृणा अपराध के एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. रैंचो कॉर्डोवा इलाके में आर्मस्ट्रांग एवेन्यू पर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर मौजूद है. मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी लिख दी गई.

मंदिर के बोर्ड पर ‘हिंदुओं वापस जाओ’ लिखा

पार्किंग स्थल के सामने लगे साइन बोर्ड पर कुछ ऐसी बात लिख दी गई जिसकी हिंदू समाज ने निंदा की है. पीएम मोदी का उल्लेख करते हुए इसपर टिप्पणी लिखी गई है. अधिकारियों ने मामले को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने मंदिर से जुड़ी पानी की लाइन को भी काट दी है. हमले ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब कुछ दिन पहले ही में पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे थे. अमेरिका और कनाडा में हिंदू मंदिरों पर इस तरह के हमले की खबर पहले भी आते रही है. खालिस्तान समर्थकों की ओर से ऐसे कृत्य किए जाते रहे हैं. मंदिर के बोर्ड पर ‘हिंदुओं वापस जाओ’ लिखा गया था.

Read Also : बांग्लादेश में मुस्लिम चरमपंथियों ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा- दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो

मामले को लेकर सांसद ने भी उठाई आवाज

रैंचो कॉर्डोवा की डिप्टी मेयर सिरी पुलिपति की प्रतिक्रिया मामले को लेकर आई है. उन्होंने कहा कि ऐसी नफरत की हमारे शहर में कोई जगह नहीं है. हम नफरत के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेंगे. BAPS मंदिर की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया कि न्यूयॉर्क में मंदिर पर हमले के 10 दिनों से भी कम वक्त में सैक्रामेंटो में मंदिर पर हिंदू विरोधी नफरत देखने को मिली. मंदिर को अपवित्र किया गया. यहां हिंदू वापस जाओ लिख दिया गया. हम शांति की प्रार्थना करते हैं और नफरत के खिलाफ एकजुट हैं. वहीं अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कि हिंदू अमेरिकियों के प्रति इस तरह की नफरत और बर्बरता बहुत ही गलत है. न्याय विभाग को इन घृणा अपराधों की जांच करनी चाहिए. यही नहीं जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत पूरी तरह से जवाबदेह ठहराने की जरूरत है.

Previous article बिहार में पैक्स चुनाव की रूपरेखा तैयार, 5 चरण में होगा मतदान, इन अफसरों का होगा तबादला…
Next article Bihar Flood: भागलपुर में फिर लौट आया मगरमच्छ, इस गांव में कब्रिस्तान के पास खोज रहा था शिकार…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel