[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World हिलेरी क्लिंटन से बंद कमरे में 6 घंटे पूछताछ, इन तीखे सवालों का सामना; ट्रंप का भी नाम

हिलेरी क्लिंटन से बंद कमरे में 6 घंटे पूछताछ, इन तीखे सवालों का सामना; ट्रंप का भी नाम

0
हिलेरी क्लिंटन से बंद कमरे में 6 घंटे पूछताछ, इन तीखे सवालों का सामना; ट्रंप का भी नाम
हिलेरी क्लिंटन की तस्वीर.

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से गुरुवार को न्यूयॉर्क के चप्पाकुआ में रिपब्लिकन पार्टी की अगुवाई वाली ‘हाउस ओवरसाइट कमेटी’ ने बंद कमरे में 6 घंटे से ज्यादा पूछताछ की. यह पूरी पूछताछ कुख्यात अपराधी जेफरी एपस्टीन और उसकी साथी गिस्लेन मैक्सवेल के केस को लेकर थी.

शुरुआत में क्लिंटन परिवार ने इस समन का कड़ा विरोध किया था और इसे राजनीति से प्रेरित बताया था, लेकिन जब उन पर ‘कंटेम्प्ट ऑफ कांग्रेस’ (संसद की अवमानना) की कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा, तो वे गवाही देने के लिए राजी हो गए. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति के परिवार को इस तरह गवाही देने के लिए मजबूर किया गया है. शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भी पेशी होनी है.

हिलेरी की सफाई- मैं एपस्टीन को जानती तक नहीं

पूछताछ के बाद हिलेरी क्लिंटन ने सोशल मीडिया पर अपना बयान शेयर किया. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें एपस्टीन या मैक्सवेल के किसी भी काले कारनामे की जानकारी नहीं थी. हिलेरी के मुताबिक:

मुझे नहीं याद कि मैं कभी एपस्टीन से मिली भी हूं. मैंने कभी उसके प्राइवेट प्लेन में सफर नहीं किया और न ही उसके किसी आइलैंड या घर पर गई. बिल क्लिंटन का एपस्टीन से जो भी कनेक्शन था, वह उसके अपराधों के सामने आने से कई साल पहले ही खत्म हो चुका था.”

UFO और पिज्जागेट: जब पूछताछ में आया नया ट्विस्ट

हिलेरी ने बताया कि जब उन्होंने एपस्टीन के बारे में बार-बार ‘ना’ कहा, तो कमेटी के सदस्यों ने उनसे अजीबोगरीब सवाल पूछना शुरू कर दिए. उन्होंने हिलेरी से UFO (एलियंस) और ‘पिज्जागेट’ (Pizzagate) के बारे में सवाल किए.

क्या है पिज्जागेट? यह 2016 की एक पुरानी और झूठी थ्योरी है जिसमें दावा किया गया था कि हिलेरी की टीम वाशिंगटन के एक पिज्जा रेस्टोरेंट के बेसमेंट से बच्चों की तस्करी का रैकेट चलाती है. जबकि उस रेस्टोरेंट में कोई बेसमेंट ही नहीं है. हिलेरी ने इन सवालों को बेहद घटिया और मनगढ़ंत बताया.

ट्रंप पर भी साधा निशाना -उन्हें कटघरे में क्यों नहीं लाते?

हिलेरी ने कमेटी पर आरोप लगाया कि वे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कमेटी को डोनाल्ड ट्रंप से पूछताछ करनी चाहिए, क्योंकि एपस्टीन की फाइलों में ट्रंप का नाम हजारों बार आया है. हालांकि, ट्रंप पर इस मामले में अब तक कोई आरोप साबित नहीं हुआ है.

फर्स्ट लेडी से ‘क्लाइमेट लीडर’ तक 

हिलेरी क्लिंटन सिर्फ इस जांच की वजह से ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि 2026 में वे ग्लोबल मुद्दों पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. 26 अक्टूबर 1947 को शिकागो में जन्मी हिलेरी का राजनीतिक करियर दशकों पुराना है. वे 1993 से 2001 तक अमेरिका की फर्स्ट लेडी रहीं, फिर न्यूयॉर्क से सीनेटर और बाद में विदेश मंत्री (Secretary of State) जैसे ताकतवर पदों पर रहीं. 2016 में उन्होंने इतिहास रचा जब वे अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में किसी बड़ी पार्टी (डेमोक्रेटिक) की पहली महिला उम्मीदवार बनीं.

हाल ही में वे भारत दौरे पर भी थीं, जहां उन्होंने ‘मुंबई क्लाइमेट वीक 2026’ में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के खतरों पर अपनी बात रखी और कहा कि दुनिया को मिलकर इसका हल निकालना होगा. एक तरफ जहां वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा कर रही हैं.

आखिर क्या जानना चाहती है कमेटी?

दोनों पक्षों के बीच इन 5 पॉइंट्स पर बातचीत तय हुई थी:

  • एपस्टीन और मैक्सवेल की जांच में सरकार से कहां चूक हुई?
  • 2019 में जेल के अंदर एपस्टीन की मौत के असली हालात क्या थे?
  • सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क को रोकने के लिए सरकार और क्या कर सकती है?
  • एपस्टीन और मैक्सवेल ने रसूखदार लोगों का इस्तेमाल खुद को बचाने के लिए कैसे किया?

क्या नेताओं ने किसी तरह के एथिक्स (नैतिक नियमों) का उल्लंघन किया?

पूछताछ के दौरान तब तनाव बढ़ गया जब सांसद लॉरेन बोएबर्ट ने हिलेरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. हिलेरी के वकीलों ने तुरंत कार्रवाई की मांग की और गवाही को 30 मिनट के लिए रोकना पड़ा. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने इस पूछताछ को समय की बर्बादी बताया. भले ही हिलेरी इनकार कर रही हों, लेकिन रिपोर्ट्स कुछ और ही इशारा करती हैं:

  • सीएनएन की रिपोर्ट: बिल क्लिंटन ने एपस्टीन के प्राइवेट प्लेन में कम से कम 16 बार यात्रा की थी.
  • लीक हुई तस्वीरें: जनवरी में जारी हुई फाइलों में बिल क्लिंटन की तस्वीरें महिलाओं के साथ दिखीं और वे गिस्लेन मैक्सवेल के साथ भी नजर आए.
  • शादी का कनेक्शन: गिस्लेन मैक्सवेल 2010 में हिलेरी की बेटी चेल्सी क्लिंटन की शादी में भी शामिल हुई थी. हालांकि, हिलेरी का कहना है कि वह किसी और की गेस्ट बनकर आई थी और वे उसे सिर्फ एक जान-पहचान वाली महिला के तौर पर जानती थीं.

ये भी पढ़ें: AI से प्रवचन लिखने वाले पादरियों को पोप की चेतावनी; बोले- दिमाग चलाओ वरना मर जाएगा

ये भी पढ़ें: पापा की दूसरी शादी में स्वाहा हुआ बेटे का ‘शगुन’, 10 साल के बच्चे ने पिता को कोर्ट में घसीटा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel