[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel Hamas War: हिजबुल्ला बना रहा था हमले का प्लान, इजराइल ने कर दिया काम तमाम, इलाका हुआ धुआं-धुआं

Israel Hamas War: हिजबुल्ला बना रहा था हमले का प्लान, इजराइल ने कर दिया काम तमाम, इलाका हुआ धुआं-धुआं

0
Israel Hamas War: हिजबुल्ला बना रहा था हमले का प्लान, इजराइल ने कर दिया काम तमाम, इलाका हुआ धुआं-धुआं

Israel Hamas War: इजराइल अपने दुश्मनों को लगातार ठिकाने लगा रहा है. इस बार उसने शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया और रविवार तड़के लेबनान में हवाई हमले किए. हमले के बाद इजराइली सेना की ओर से हिजबुल्ला पर ‘इजराइली क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी करने’ का आरोप लगाया.

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि खतरों से बचने के लिए आत्मरक्षा में (इजराइली सेना द्वारा) लेबनान में उन आतंककवादी ठिकानों को टारगेट किया गया, जहां से हिजबुल्ला इजराइल के आम नागरिकों पर हमले करने की साजिश रच रहा था. उन्होंने अलर्ट किया कि हिजबुल्ला इजराइल में ‘जल्द ही रॉकेट और संभवतः मिसाइल’ एवं ड्रोन दागेगा. इसके तुरंत बाद ही उत्तरी इजराइल में सायरन बजने लगे.

लेबनानी मीडिया ने क्या दी जानकारी?

लेबनानी मीडिया ने देश के दक्षिणी भाग में हमलों की खबर दी, हालांकि खबर में कोई ठोस बात नहीं कही गई है. सोशल मीडिया पर हमले के वीडियो वायरल हो रहे हैं. कुछ वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हमले होते नजर आ रहे हैं. लेबनान में इजराइली हवाई हमलों के बाद तेल अवीव के बाहर स्थित इजराइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. अन्य विमानों के उड़ान भरने में देरी हुई.

इजराइली मीडिया ने क्या कहा?

इजराइली मीडिया ने उड़ानों के आवागमन पर नजर रखने वाले ‘फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा’ के हवाले से खबर दी कि ‘ईएल एआई’ की कम से कम दो उड़ानें दक्षिण की ओर मुड़ गईं और उन्होंने अपना रूट बदल लिया. इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने अपने बयान में कहा कि हम देख सकते हैं कि हिजबुल्ला लेबनानी नागरिकों को खतरे में डालते हुए इजराइल पर व्यापक पैमाने पर हमला करने का प्लान तैयार कर रहा है. उन्होंने इस खुफिया जानकारी के बारे में कोई और जानकारी शेयर नहीं की.

Read Also : Israel Hamas War: दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल सबसे बड़ा हवाई हमला, 36 लोगों की मौत

युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने की आशंका

इजराइली हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत और ईरान में संदिग्ध इजराइली हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया की मौत के बाद से यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि गाजा पट्टी में जारी इजराइल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है.

https://www.youtube.com/watch?v=d1uRPs49UrM
Previous article Bihar: अरवल में नाले में डूबे बच्चों की किसी की लाश पेड़ के नीचे फंसी थी, तो किसी का शव मिला 8 किलोमीटर दूर
Next article बिहार में शिक्षक और छात्रों के लिए चलेगी सरकारी नाव, खर्च उठाने को शिक्षा विभाग तैयार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel