[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! हिजबुल्लाह ने ताबड़तोड़ दागे 100 से अधिक रॉकेट, इजराइल पर सबसे बड़ा हमला

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! हिजबुल्लाह ने ताबड़तोड़ दागे 100 से अधिक रॉकेट, इजराइल पर सबसे बड़ा हमला

0
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! हिजबुल्लाह ने ताबड़तोड़ दागे 100 से अधिक रॉकेट, इजराइल पर सबसे बड़ा हमला
Israel Hezbollah War

Israel Hezbollah War: मिडिल ईस्ट महायुद्ध के मुहाने पर खड़ा है. हर दिन के साथ हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है. दोनों एक दूसरे पर अब ज्यादा भीषण हमले कर रहे है. रविवार को हिजबुल्लाह ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला किया. हिजबुल्लाह की ओर से इजराइल पर सौ से अधिक रॉकेटों से हमला किया गया. हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले से इजराइल में खतरे का सायरन बजने लगा. जिसके बाद लोग वहां मौजूद बम सेल्टर में तुरंत चले गये. इस हमले के बाद बौखलाकर इजराइल ने भी हिजबुल्लाह पर जोरदार एयर स्ट्राइक किया है. वहीं, दोनों पक्षों के बीच जारी तनाव के अब पूर्ण युद्ध में बदलने का खतरा बढ़ता जा रहा है.

इजराइल में अचानक बजने लगा खतरे का सायरन
इजराइल की धरती पर हिज्बुल्ला के रॉकेट हमलों से उत्तरी इजराइल में अचानक से सायरन बजने लगे. जिसके बाद हजारों लोग तुरंत बम सेल्टर में चले गये. हमले के बाद इजराइली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने रॉकेट रिहायशी इलाकों की तरफ दागे है. इस हमले के बाद इजराइल और लेबनान में पूर्ण रूपेण युद्ध छिड़ने का खतरा काफी बढ़ गया है. क्योंकि अब हिजबुल्लाह रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रहा है. इससे पहले उसने जो भी हमला किया था उसमें अधिकतर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे.

दो दिन पहले इजराइल ने किया था भीषण हमला
हिज्बुल्ला के रॉकेट हमले से दो दिन पहले शुक्रवार (20 सितंबर) को इजराइल ने बेरूत जोरदार एयर स्ट्राइक किया था. इस हमले में हिजबुल्लाह के एक शीर्ष नेता सहित 45 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा कुछ दिन पहले हिज्बुल्ला से जुड़े कई सदस्यों के पेजर, वॉकी-टॉकी, मोबाइल और लैपटॉप सहित अन्य उपकरणों में भी बड़े पैमाने पर विस्फोट हुए थे. हिजबुल्लाह ने इस हमले के लिए इजराइल को ही जिम्मेदार माना था. इजराइली सेना ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उसने दक्षिणी लेबनान में कई हवाई हमले किए, जिनके तहत रॉकेट प्रक्षेपण स्थल सहित लगभग 400 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया.

इजराइल से अब सीधी लड़ाई शुरू- हिज्बुल्ला उप प्रमुख
इधर, हिज्बुल्ला के उप प्रमुख नईम कासम ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनके समूह की अब इजराइल से सीधी लड़ाई शुरू हो चुकी है. उत्तरी इजराइल से और लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा. कासम ने हिज्बुल्ला के शीर्ष कमांडर इब्राहिम अकील के अंतिम संस्कार के मौके पर कहा कि हम यह स्वीकार करते हैं कि हमें पीड़ा हुई है. हम इंसान हैं. लेकिन जैसा दर्द हमें मिला है, वैसा ही आपको भी मिलेगा. इज़रायल और हिज्बुल्लाह के बीच चल रहे हमले और तनातनी से जंग की आग और भड़कने की आशंका है. बात बढ़ी तो फिर ये बात सिर्फ इजरायल और हिज्बुल्लाह तक सिमित नहीं रहेगी. जंग की आग में इजराइल और लेबनान जलेंगे. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Ajmer Firing: अजमेर में खूनी जंग, दो गुटों में विवाद के बीच फायरिंग, एक शख्स की मौत

Arvind Kejriwal : केजरीवाल ने किया ऐलान, इस दिन छोड़ देंगे सीएम आवास, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=xdrw8ndLBoE
Previous article शहर में हर दिन लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान
Next article सड़क पर जमा है नाले का गंदा पानी, दुर्गंध से परेशानी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel