[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के दो सदस्यों की मौत

अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के दो सदस्यों की मौत

0
अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के दो सदस्यों की मौत

अफगानिस्तान से हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सेना का एक हेलीकॉप्टर देश के उत्तर में रविवार को बिजली के खंभे से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक दल के कम से कम दो सदस्यों की मौत हो गई. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

गश्त के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का हेलीकॉप्टर

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एमडी-530 हेलीकॉप्टर इलाके में गश्त कर रहा था. हेलीकॉप्टर ने उत्तरी बल्ख प्रांत से उड़ान भरी थी और यह समांगन प्रांत के खोलिम जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले हेलीकॉप्टर हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से टकराया. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि तालिबान द्वारा संचालित सरकार के पास अमेरिकी हेलीकॉप्टरों सहित कुल कितने हेलीकॉप्टर हैं.

अफगान सरकार के पतन के बाद भाग गये थे दर्जनों पायलट

अगस्त 2021 के मध्य में अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के पतन के बाद, दर्जनों अफगान पायलट ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित मध्य एशियाई देशों में भाग गए थे. तालिबान विद्रोहियों के खिलाफ 20 साल तक चले युद्ध में अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ अफगान वायुसेना के पायलटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Also Read: केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नियम बदले, ऑनलाइन बुक करने के लिए पोर्टल किया गया अनिवार्य, जानें डिटेल्स

Previous article 9 साल नुकसान झेलने के बाद Swiggy का फूड डिलीवरी बिजनेस अब फायदे में आया, कंपनी के CEO ने कही यह बात
Next article Bihar Breaking News Live: दरभंगा में नाबालिग छात्रा से होटल में सामुहिक दुष्कर्म, दोस्तों ने ही की हैवानियत
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel