[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी Hardeep Singh Nijjar की हत्या का वीडियो आया सामने

भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी Hardeep Singh Nijjar की हत्या का वीडियो आया सामने

0
भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी Hardeep Singh Nijjar की हत्या का वीडियो आया सामने

Hardeep Singh Nijjar Video : भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, उसकी हत्या का कथित वीडियो सामने आया जो वायरल हो चला है. सीबीएस न्यूज ने इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके मुताबिक, कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के नौ महीने बाद घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है. आपको बता दें कि 2020 में भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किये जाने के बाद निज्जर की 18 जून, 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

खबरों की मानें तो सीबीएस न्यूज़ ने उक्त वीडियो ‘द फिफ्थ एस्टेट’ से प्राप्त किया. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज को एक से अधिक सोर्स के द्वारा वेरिफाई किया जा चुका है. वीडियो में नजर आ रहा है कि निज्जर अपने ग्रे डॉज राम पिकअप ट्रक में गुरुद्वारे की पार्किंग से निकल रहा है. वहीं बगल की सड़क पर एक सफेद सेडान गाड़ी चल रही है. जैसे ही वह बाहर निकलने वाला होता है, कार निज्जर के सामने आ जाती है और उसके ट्रक को रोकती है. रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद दो लोग ट्रक की ओर दौड़ते हैं और निज्जर को गोली मारकर सिल्वर टोयोटा कैमरी में फरार हो जाते हैं.

खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर किसने चलाई गोली? इलाके में दहशत

कनाडा ने हत्या को लेकर भारत पर साधा था निशाना

उल्लेखनीय है कि कनाडा के जस्टिन ट्रूडो शासन ने हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. भारत ने आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. हरदीप सिंह निज्जर को भारत की ओर से 2020 में आतंकी घोषित किया था जिसके बाद से कनाडा में उसने शरण ले रखी थी.

Previous article Shaitaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर चला अजय देवगन की फिल्म का जादू, जानें कलेक्शन
Next article 7th Pay Commission: Gratuity में हुआ बड़ा बदलाव, 15 हजार के बेसिक पे पर कितना मिलता है लाभ, समझें पूरी बात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel