[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World PM Modi Address Indian Community: पीएम मोदी बोले- कुवैत आने में किसी भारतीय प्रधानमंत्री को 4 दशक लग गए

PM Modi Address Indian Community: पीएम मोदी बोले- कुवैत आने में किसी भारतीय प्रधानमंत्री को 4 दशक लग गए

0
PM Modi Address Indian Community: पीएम मोदी बोले- कुवैत आने में किसी भारतीय प्रधानमंत्री को 4 दशक लग गए
Prime Minister Narendra Modi

PM Modi Address Indian Community: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए ‘हला मोदी’ कार्यक्रम में कहा- कुवैत की यादें हमारे वर्तमान से जुड़ा है. कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पीएम मोदी ने कहा, “उत्तर, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण से लोग, जो अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, यहां हैं – ‘लेकिन सबके दिल में एक ही गूंज है – भारत माता की जय”. पीएम मोदी ने कहा, “यह मेरे लिए एक विशेष क्षण है 43 साल, चार दशक से भी अधिक समय के बाद, कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत आया है. भारत से कुवैत पहुंचने में चार घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को चार दशक लग गए.”

पीएम मोदी ने कुवैत में भारतीयों को देखकर कहा- छोटा हिंदुस्तान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं अभी ढाई घंटे पहले ही कुवैत पहुंचा हूं, जब से यहां कदम रखा है, मुझे चारों तरफ एक अलग ही अपनापन, एक अलग ही गर्मजोशी का एहसास हो रहा है1 आप सभी भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हैं, लेकिन आप सभी को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे एक छोटा हिंदुस्तान मेरे सामने आ गया हो.”

पीएम मोदी बोले- भारत के कौशल और जनशक्ति की नए कुवैत को जरूरत

“व्यापार और नवाचार के माध्यम से कुवैत एक गतिशील अर्थव्यवस्था बनना चाहता है. भारत भी नवाचार और अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. भारत के पास वह कौशल, प्रौद्योगिकी, नवाचार और जनशक्ति है जिसकी ‘नए’ कुवैत को आवश्यकता है.”

कुवैत में लहराया भारतीय ध्वज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर मोदी-मोदी के नारे लगाए.

पीएम मोदी ने भारतीय कामगारों से की मुलाकात

भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से मुलाकात की.

Also Read: PM Modi Kuwait Visit: कौन हैं 101 साल के मंगल हांडा, जिससे पीएम मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी को देखकर उत्साहित हुए भारतीय समुदाय के लोग

‘हला मोदी’ कार्यक्रम में शामिल भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “मैंने गुजराती पोशाक पहनी है और मुझे गुजरात बहुत पसंद है. मैं प्रधानमंत्री मोदी को देखकर बहुत उत्साहित हूं. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से वे हमें देश में निवेश करने का अवसर दे रहे हैं.”

Also Read: One Nation One Election की परंपरा इंदिरा गांधी की वजह से टूटी, BJP सांसद का कांग्रेस पर हमला

43 साल बाद किसी प्रधानमंत्री का कुवैत दौरा

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है.

Also Read: PM Modi Kuwait Visit : कभी कुवैत और भारत के बीच होता था घोड़ों का व्यापार, लकड़ी लेकर पहुंचते थे व्यापारी

Previous article Jairam Mahato Education: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं जयराम महतो ?
Next article Jamshedpur news. 13 केंद्रों में आज कड़ी निगरानी में होगी चौकीदार भर्ती परीक्षा, परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel