[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Google बंद हो जाएगा क्या? डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम

Google बंद हो जाएगा क्या? डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम

0
Google बंद हो जाएगा क्या? डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कई तरह की खबरें आ रहीं हैं. इस बीच एक खबर है कि ट्रंप से जुड़ी खबरों और तस्वीरों पर बैन लगाने संबंधी खबरों को लेकर गूगल पर उन्होंने निशाना साधा है. ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गूगल का रवैया बहुत खराब रहा है. बहुत गैर-जिम्मेदाराना उनका रवैया रहा है. मुझे लगता है कि गूगल बंद होने की कगार पर पहुंचने वाला है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) इसे स्वीकार करेगी. गूगल को अलर्ट रहना चाहिए.

डोनाल्ड ट्रंप के आरोप पर क्या कहा गूगल ने

इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि गूगल पर पेनसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान उन पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में कोई तस्वीर या अन्य सामग्री सर्च करना करीब असंभव है. हालांकि, गूगल ने पूर्व राष्ट्रपति के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी राय रखी. इसमें उसने कहा कि पिछले कुछ दिनों में, ‘एक्स’ पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि सर्च इंजन चुनिंदा शब्दों को ‘सेंसर’ कर रहा है. यही नहीं उनके द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन पर ‘बैन’ लगाया जा रहा है.

Read Also : US Presidential Election 2024 : डोनाल्ड ट्रंप को मार्क जुकरबर्ग ने घुमाया फोन, हुई ये खास बात

गूगल ने कहा कि ऐसा नहीं हो रहा है. हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं. ये पोस्ट हमारे ‘ऑटोकंप्लीट’ फीचर से संबंधित हैं, जो आपका समय बचाने के लिए आपके मन में चल रहे सवालों के बारे में अंदाजा लगाता है. गूगल ने साफ किया था कि ‘ऑटोकंप्लीट’ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े सवालों के संबंध में कोई अंदाजा नहीं लगा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें राजनीतिक हिंसा से जुड़ी सामग्री को अलग करने की व्यवस्था की गई है. यह व्यवस्था पुरानी हो चुकी है.

गूगल निकाल रहा है समस्या का सामाधान

गूगल ने कहा था कि पेनसिल्वेनिया में हुए भयावह घटनाक्रम के बाद इससे जुड़े संभावित सवाल ‘सर्च’ के ऑपशन में नजर आने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गूगल ने कहा था, समस्या की तरफ ध्यानाकर्षित किए जाने के बाद उसने सुधार किया जा रहा है. नये फीचर लाए जा रहे हैं.
(इनपुट पीटीआई)

https://www.youtube.com/watch?v=K6cQzuYORkM
Previous article मुजफ्फरपुर में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, बाइक और लैपटॉप छोड़ फोन ले गए अपराधी, पुलिस जांच में जुटी…
Next article इस सुहाने मौसम में घर ले आयें हुंडई की किफायती Sunroof वाली कार, लॉन्ग ड्राइव में दोगुना मजा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel