[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मेलोनी ने सिगरेट से कर ली तौबा, बोलीं- 1 महीने हो गए; अब नींद भगाने के लिए बनीं इसकी शौकीन

मेलोनी ने सिगरेट से कर ली तौबा, बोलीं- 1 महीने हो गए; अब नींद भगाने के लिए बनीं इसकी शौकीन

0
मेलोनी ने सिगरेट से कर ली तौबा, बोलीं- 1 महीने हो गए; अब नींद भगाने के लिए बनीं इसकी शौकीन
जॉर्जिया मेलोनी. फोटो- एक्स.

Giorgia Meloni Quits Smoking G7 Summit: फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेताओं का जुटान हुआ. जहां एक ओर वैश्विक अर्थव्यवस्था, यूक्रेन युद्ध, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर गंभीर चर्चा हुई, वहीं दूसरी ओर नेताओं की कुछ अनौपचारिक बातचीत भी कैमरों में रिकॉर्ड हुई. इन बातचीतों में दुनिया के नेताओं की निजी जानकारी भी सामने आई. सबसे खास पल इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को लेकर देखने को मिला. उनकी सिगरेट पीने की आदत काफी मशहूर है, लेकिन अब उन्होंने इससे तौबा कर ली है.   

मेलोनी ने बताया कब छोड़ी सिगरेट, नेताओं ने दी बधाई

बैठक शुरू होने से जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उन्होंने आज तीन कॉफी पी. इस पर यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियोन ने पूछा क्यों? तो मेलोनी ने जवाब दिया कि खुद को उठाने के लिए. फिर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने उनसे सहज अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने सुबह सिगरेट पी है. इस पर मेलोनी ने जवाब दिया, ‘मैंने एक मई के बाद से सिगरेट नहीं पी है.’ उनके इस जवाब के बाद मौजूद नेताओं ने उनकी सराहना की. 

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी. खुशी जाहिर करते हुए मेलोनी ने दोनों हाथ ऊपर उठा दिए. तभी मार्क कार्नी ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘क्या आपने निकोटीन पैच लगाया है?’ इस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े.

सिगरेट पर गहन चर्चा चली

अन्य नेताओं ने अपनी सिगरेट पीने की आदत और फिर उसे छोड़ने के बारे में चर्चा की. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने अपना किस्सा सुनाया, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उनसे पूछा कि आपने सिगरेट कब छोड़ी थी. कोस्टा ने कहा कि ‘2005 में.’ इस पर स्टार्मर ने कहा कि क्या उसके बाद कभी नहीं पी? तो कोस्टा ने जवाब दिया कि कभी नहीं, 21 साल हो गए. 

फिर चर्चा में आई ‘मेलोडी’

जी7 के दौरान एक और दिलचस्प पल उस समय देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी पारंपरिक फैमिली फोटो से पहले आमने-सामने आए. दोनों नेताओं की दोस्ताना बातचीत पहले भी सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ (मेलोनी + मोदी) नाम से वायरल होती रही है.

मुलाकात के दौरान मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपसे फिर मिलकर अच्छा लगा.’ बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान इंस्टाग्राम का जिक्र किया. इस पर मेलोनी ने तुरंत जवाब दिया, ‘हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं.’ उनकी इस टिप्पणी पर आसपास मौजूद लोग हंस पड़े.ॉ

ये भी पढ़ें:- रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

ये भी पढ़ें:- सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने पकड़ी पीएम मोदी की कलाई, G7 फोटोशूट का वीडियो वायरल

कौन-कौन शामिल हुआ जी7 में?

जी7 समूह में फ्रांस, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं. यूरोपीय संघ भी इसकी बैठकों में भाग लेता है. इस बार मेजबान फ्रांस ने भारत, ब्राजील, केन्या, दक्षिण कोरिया, यूक्रेन समेत कई साझेदार देशों को भी आमंत्रित किया था. हालांकि सम्मेलन की गंभीरता और बड़े मुद्दों पर बड़ी घोषणाओं के साथ-साथ नेताओं के ये अनौपचारिक पल भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने रहे.

Previous article सीवान में भीषण गर्मी के कारण 20 जून तक आठवीं तक की सभी कक्षाएं बंद, डीएम का आदेश जारी
Next article मौसम विभाग के पूर्वानुमान हो रहे फेल, मानसून दे रहा है दगा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel