[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World समुद्र के बीचों-बीच हवा में अटकी लोगों की सांसें, मोटे चूहे ने फैलाई दहशत, जहाज हुआ ग्राउंड

समुद्र के बीचों-बीच हवा में अटकी लोगों की सांसें, मोटे चूहे ने फैलाई दहशत, जहाज हुआ ग्राउंड

0
समुद्र के बीचों-बीच हवा में अटकी लोगों की सांसें, मोटे चूहे ने फैलाई दहशत, जहाज हुआ ग्राउंड
एम्स्टर्डम से कैरिबिया जाने वाली KLM फ्लाइट में एक मोटा चूहा देखा गया. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Rat in Flight: क्या हो आप फ्लाइट में बैठे हों और अचानक से आपके ऊपर एक चूहा गश्त करता नजर आए. ऐसा ही एक नजारा सामने आया नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम से डच कैरिबिया तक जाने वाले जहाज में. लेकिन एक मोटे चूहे के कारण सैकड़ों यात्रियों की सांस अटक गई. यह चूहा भी तब नजर आया, जब जहाज समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था. यात्रियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. हालांकि जहाज को किसी तरह अरूबा में लैंड करने के बाद परिचालन से बाहर कर दिया गया और दूसरी फ्लाइट से लोगों को आगे का सफर कराया गया. अरूबा पहुंचने पर एयरलाइन ने बोनेयर और एम्स्टर्डम के लिए आगे की उड़ान रद्द कर दी, ताकि विमान की गहन सफाई की जा सके और इस बिन बुलाए “यात्री” को पकड़ा जा सके.

हुआ ऐसा कि केएलएम (KLM) की एक फ्लाइट एयरबस A330 विमान, 10 दिसंबर को नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम से अरूबा के लिए रवाना होने वाला था और वहां से आगे बोनेयर जाना था. बोनेयर जाने वाले या वहां से एम्स्टर्डम लौटने वाले 250 से अधिक यात्रियों को बताया गया कि विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और उड़ान रद्द कर दी गई है. यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि विमान के अंदर अचानक एक मोटा चूहा दिखा. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि चूहा पर्दे की रेलिंग के ऊपर रेंगते हुए और फिर ओवरहेड बिन्स तथा स्टोरेज यूनिट्स पर कूदा.

चूहे को खोजने में लगे 36 घंटे

क्रू ने फ्लाइट को अरूबा तक जारी रखा, लेकिन इसके बाद विमान को सेवा से हटा लिया गया, जिससे वापस लौटने वाले करीब 250 यात्री फंसे रह गए. हालांकि केएलएम ने यात्रियों को जल्दी ही वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई और अरूबा में ठहरने की सुविधा दी, ताकि इस उड़ान का संचालन कर रहे एयरबस A330 की एयरपोर्ट पर गहन सफाई की जा सके. यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि चूहा विमान के अंदर कैसे पहुंचा. टेलीग्राफ के मुताबिक, पहली बार दिखने के बाद चूहे को पकड़ने में 36 घंटे से ज्यादा समय लगा. अरूबा के क्वीन बीट्रिक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AUA) पर फ्लाइट के पहुंचने के बाद, बोनेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BON) और एम्स्टर्डम स्किपोल एयरपोर्ट (AMS) के लिए आगे की उड़ान रद्द कर दी गई, जिससे यात्री फंस गए.

समुद्र के ऊपर था विमान तब नजर आया चूहा

यह चूहा समुद्र के ऊपर उड़ान के दौरान देखा गया, और पायलट के पास अरूबा तक उड़ान जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. केएलएम के एक प्रवक्ता ने द इंडिपेंडेंट से कहा, “यह एक बेहद असाधारण घटना थी. हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी कारण हमने 10 दिसंबर को अरूबा होते हुए बोनेयर से एम्स्टर्डम जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया, ताकि विमान की पूरी तरह से सफाई की जा सके और फिर उसे सेवा में वापस लाया जा सके.”

आधा सफर कर चुका थी फ्लाइट

विमान को ग्राउंड करने के बाद गहन सफाई के दौरान यात्री शांत रहे और स्टाफ ने मोटे रोएंदार चूहे पर करीबी नजर बनाए रखी. एयरलाइन ने कहा कि चूहा खाने-पीने की चीजों के पास भी नहीं गया. हालांकि विमान में चूहे का दिखना कई लोगों को उड़ान के दौरान भोजन से समस्या हो सकती है, लेकिन कप्तान को जब इस बिन बुलाए मेहमान के बारे में बताया गया, तब तक विमान अटलांटिक महासागर का आधा सफर तय कर चुका था. 

चूहे विमान में कैसे पहुंच जाते हैं?

विमान में चूहों का पहुंचना अपेक्षाकृत दुर्लभ है. लेकिन वे कार्गो या सामान में छिपकर आ सकते हैं या एयरपोर्ट सेवाओं के जरिए अंदर घुस जाएं. लैंडिंग गियर या सर्विस डोर्स से भी वे विमान में पहुंच सकते हैं. चूहे विमान के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं, क्योंकि वे तारों को कुतर सकते हैं, जिससे एवियोनिक्स सिस्टम में खराबी आ सकती है. सिर्फ एक चूहा या कीड़ा भी मिलने पर विमान को कीट-नाश के लिए ग्राउंड किया जा सकता है. आमतौर पर विमान में चूहे मिलने पर कई जगहों पर ट्रैप लगाए जाते हैं और चारा रखा जाता है. किसी चूहे की पहचान होते ही एयरलाइंस तुरंत मेंटेनेंस टीम को सूचित करती हैं और ग्राउंड टीम को इन रोएंदार घुसपैठिए से निपटने की जिम्मेदारी दी जाती है.. 

ये भी पढ़ें:-

नेपाल में भारतीय नोटों से हटा बैन, अब 200 और 500 के नोट भी चलेंगे, इतनी रहेगी सीमा

यहूदियों की दिवाली है हनुक्का पर्व, जिसका जश्न मना रहे लोगों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां

इस मुस्लिम देश में भारतीयों की लगेगी लॉटरी! 30 दिन की पेड छुट्टी, ओवरटाइम पर मिलेगा 50% ज्यादा पैसा

Previous article प्रदूषण का हल है, बस प्रतिबद्धता चाहिए, पढ़ें, प्रभु चावला का आलेख
Next article Bihar Cabinet: आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, नौकरी-रोजगार समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel