[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, बीमारी पहुंची हड्डियों तक

अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, बीमारी पहुंची हड्डियों तक

0
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, बीमारी पहुंची हड्डियों तक
जो बाइडेन

Prostate Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है. 18 मई को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया. इसमें बताया गया कि हाल ही में बाइडेन की आई नई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार वह प्रोस्टेट कैंसर नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं, जो कि अब धीरे-धीरे फैलते हुए हड्डियों तक पहुंच चुका है. जो बाइडेन की अचानक 17 मई को तबीयत बेहद खराब हो गई थी. उन्हें मूत्र संबंधी दिक्कतें आने लगीं, जिसके बाद उनका मेडिकल चेकअप करवाया गया, जिसमें उनकी इस बीमारी का पता चला.

बाइडेन की स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उनके कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया. बयान में कहा गया कि जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है. यह हार्मोन-संवेदनशील है. आगे वह कहते हैं कि यह कैंसर का एक बहुत गंभीर रूप है, लेकिन चूंकि यह हार्मोन पर निर्भर करता है, जिससे इसका इलाज संभव है.

प्रोस्टेट कैंसर क्या है? (What is Prostate Cancer)

प्रोस्टेट पुरुषों के शरीर में मौजूद एक ग्रंथि है जो वीर्य (Semen) बनाने में सहायता करती है. यह मूत्राशय के ठीक नीचे स्थित होती है. जब प्रोस्टेट की कोशिकाएं तेजी से और अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं तो उसे प्रोस्टेट कैंसर कहा जाता है.

बाइडेन के मामले की क्या स्थिति है?

बाइडेन की स्थिति में चिंता की बात यह है कि उनके कैंसर की कोशिकाएं हड्डियों तक फैल चुकी हैं, जिससे मेडिकल भाषा में मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर कहा जाता है. यह शुरुआती चरण से ज्यादा गंभीर माना जाता है.

अमेरिका में प्रोस्टेट कैंसर की गंभीर स्थिति?

अमेरिका कैंसर सोसाइटी के अनुसार, अमेरिका में हर आठ में से एक पुरुष को अपने जीवन में कभी न कभी प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है. हालांकि समय पर पहचान होने पर इसका इलाज संभव है, फिर भी यह अमेरिका में पुरुषों की कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण बना हुआ है.

यह भी पढ़े: India Tension: भारत की मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, चीन की गोद में बैठा, अब रच रहा आसमानी साजिश

Previous article Maiya Samman Yojana: एक गलती से रुक सकती है मंईयां योजना की राशि, इन दस्तावेजों से न करें छेड़छाड़
Next article शुभमन-साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL की सबसे बेस्ट जोड़ी, बनाए 6 ऐतिहासिक कीर्तिमान
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel