[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Fact Check: बांग्लादेश में मंदिर पर हमला का बताकर पाकिस्तान के पुराने वीडियो को किया Viral

Fact Check: बांग्लादेश में मंदिर पर हमला का बताकर पाकिस्तान के पुराने वीडियो को किया Viral

0
Fact Check: बांग्लादेश में मंदिर पर हमला का बताकर पाकिस्तान के पुराने वीडियो को किया Viral

Fact Check by LogicallyFacts, Published By प्रभात खबर (prabhatkhabar.com)

Fact Check|Bangladesh Hindu Temple Vandalised|बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों पर बढ़ती हिंसा की खबरों के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. इसमें भीड़ नारे लगाते हुए एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बांग्लादेश में हाल ही में हुए एक हिंदू मंदिर पर हमले का है.

प्रो सुधांशु नामक एक्स हैंडल ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों की दुर्दशा. कहां है अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भारत सरकार. सभी Rohingyas एवं Bangladeshi घुसपैठिए को भारत से बाहर करें और सारे व्यापार और क्रिकेट मैच बंद होना चाहिए.’ इस पोस्ट को खूब देखा जा रहा है. इसको लाइक्स भी मिल रहे हैं. हजारों लोगों ने इसे रीपोस्ट भी किया है. ऐसे ही दावों वाले अन्य पोस्ट्स यहां, यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

Fact Check Hindu Temple Attack Video Viral 2
वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, यह वीडियो बांग्लादेश का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है. अगस्त 4, 2021 को पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में एक हिंदू मंदिर में भीड़ ने तोड़फोड़ की थी.

सच्चाई कैसे पता चली?

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च से ढूंढ़ने पर, हमें अगस्त 2021 की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली. इनमें इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स शामिल थे. इन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मंदिर में तोड़फोड़ की यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में स्थित गणेश मंदिर की है.

पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट डॉन की अगस्त 5, 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 9 साल के हिंदू लड़के पर स्थानीय मदरसे में पेशाब करने का आरोप था. जब स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी, तो सैकड़ों लोगों ने रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में स्थित हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और सुक्कुर-मुल्तान मोटर-वे (एम-5) को जाम कर दिया.

Fact Check Hindu Temple Attack Video Viral 3
अगस्त 2021 में प्रकाशित डॉन की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: डॉन/स्क्रीनशॉट)

Also Read

Fact Check: जया किशोरी बनना चाहतीं थीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस? केआरके का दावा कितना सही, जानें

Fact Check: प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत के लिए केरल में गोवंश की बलि, दावे में कितना है दम?

Fact Check: पंकज त्रिपाठी ने भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की? क्या है वायरल दावे का सच?

BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के कार्यक्रम में किया राहुल गांधी को नजरअंदाज, क्या है Viral Video का सच

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भोंग पुलिस ने जुलाई 24, 2021 को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया था. हिंदू बुजुर्गों ने मदरसा प्रशासन से माफी मांगी थी और कहा था कि आरोपी नाबालिग और मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इसके बाद, जब निचली अदालत ने उसे जमानत दी, तो कुछ लोगों ने कस्बे में लोगों को भड़काया. दुकानों को बंद करवाया और मंदिर पर हमला कर दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच एक पुराने धन-संबंधी विवाद की खबरें हैं, जिसे अशांति का असली कारण बताया गया है.

हमने पाया कि यही वीडियो पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के पाकिस्तानी सांसद रमेश कुमार वंकवानी ने अगस्त 4, 2021 को एक्स पर पोस्ट (आर्काइव यहां) किया था.

Fact Check Hindu Temple Attack Video Viral 4
पाकिस्तानी सांसद रमेश कुमार वंकवानी के एक्स-पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

इस घटना के बाद, पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने मंदिर में हमले की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी ने मंदिर में हमले की घटना की आलोचना की थी.

पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अगस्त 5, 2021 को एक्स-पोस्ट (आर्काइव यहां) के जरिये मंदिर पर हमले की निंदा की थी और आश्वासन दिया था कि सरकार मंदिर का जीर्णोद्धार करेगी.

Fact Check Hindu Temple Attack Video Viral 5
पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के एक्स-पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

10 अगस्त को प्रकाशित अल-जजीरा की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान सरकार ने घटना के हफ्ते भर बाद ही हिंदू मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया और हमले में शामिल लगभग 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इसके अलावा, द हिंदू, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे और द वायर सहित कई भारतीय मीडिया आउटलेट्स ने पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर रिपोर्ट्स प्रकाशित की थी.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का नहीं, बल्कि 2021 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में एक मंदिर पर भीड़ द्वारा किए गए हमले का है. इसका बांग्लादेश की किसी भी घटना से कोई संबंध नहीं है.

Also Read

Fact Check : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंगाल रैली के वीडियो से छेड़छाड़, भीड़ का अभिवादन कर रहे थे पीएम

BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

(डिस्क्लेमर : इस खबर का फैक्ट चेक लॉजिकली फैक्ट्स ने किया है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत इस फैक्ट चेक को संशोधनों के साथ पुनर्प्रकाशित किया है.)

Previous article टी20 फॉर्मेट में होगी चैंपियंस ट्रॉफी! पाकिस्तान के अड़ंगे पर आईसीसी जल्द ले सकता है फैसला
Next article Y2K फैशन ट्रेंड्स की वापसी: 2000 के दशक की जींस, क्रॉप टॉप्स और चंकी ज्वैलरी का फिर से है जलवा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel