[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कोरोना का खौफ फेसबुक पर भी, दो और कार्यालय में लटके ताले

कोरोना का खौफ फेसबुक पर भी, दो और कार्यालय में लटके ताले

0
कोरोना का खौफ फेसबुक पर भी, दो और कार्यालय में लटके ताले

कोरोना वायरस का खौफ फेसबुक पर भी नजर आने लगा है. फेसबुक ने जानकारी दी है कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है. यह कदम सिंगापुर में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया गया है.

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. ई-मेल के जरिये जारी बयान में उन्होंने कहा कि हमने गहन सफाई के लिए तत्काल प्रभावित हिस्से को बंद कर दिया है और कर्मचारियों को 13 मार्च तक घर से काम करने की सलाह दी गयी है.

प्रवक्ता के मुताबिक संक्रमित कर्मी 24 से 26 फरवरी के बीच लंदन कार्यालय गया था. इसलिए सोमवार तक लंदन कार्यालय को भी गहन सफाई के लिए बंद किया गया है और तब तक कर्मचारी घर से ही काम करेंगे. आपको बता दें कि फेसबुक पहले ही अगले आदेश तक अपने शंघाई कार्यालय को बंद कर चुका है. इटली और दक्षिण कोरिया के कर्मियों को घर से काम करने की सलाह दी गयी है. इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को भी शुक्रवार से घर से काम करने की सिफारिश की गयी.

24 घंटे में 8 देशों में 55 मरे: कोरोना से शुक्रवार को आठ देशों में 55 लोगों की मौत हो गयी. चीन में 30, दक्षिण कोरिया में एक, ईरान में 16, फ्रांस में दो, स्पेन में दो, अमेरिका में दो, यूके में एक और नीदरलैंड में एक की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गयी.

ये भी जानें

-80 से अधिक उम्र के बुजुर्गों में डेथ रेट सबसे अधिक

-महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में खतरा अधिक

-हार्ट पेशेंट में संक्रमण का रेट सबसे अधिक

-95 देशों में पहुंचा वायरस

-1,00,702 लोग संक्रमित

-3,412 लोग अबतक मरे

-55,995 लोग हुए स्वस्थ

-तीसरे नंबर पर पहुंचा चीन, ईरान सबसे आगे (नये मामले)

Previous article ‘KBC’ के नाम से पाकिस्तान से चल रहा था ठगी का गेम, 3 ठग गिरफ्तार
Next article कोरोना वायरस के कारण आस्ट्रेलिया में टॉयलेट पेपर की हो गयी थी कमी, अखबार ने खाली छोड़ दिया पन्ना
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel