[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, 90 लोगों की मौत, अलर्ट पर भारत में स्वास्थ्य एजेंसियां

अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, 90 लोगों की मौत, अलर्ट पर भारत में स्वास्थ्य एजेंसियां

0
अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, 90 लोगों की मौत, अलर्ट पर भारत में स्वास्थ्य एजेंसियां
इबोला वायरल को लेकर अलर्ट

Ebola Virus: अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है. वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियों इबोला के बढ़ते मामलों से चिंता में हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (World Health Organization) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और यूगांडा में 300 से अधिक संदिग्ध मामलों और 90 लोगों की मौत के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया है.

अलर्ट पर भारत में स्वास्थ्य एजेंसियां

अफ्रीका में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत भी सतर्क हो गया है. स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (National Centre for Disease Control, NCDC) पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है. इसके साथ ही संभावित खतरे से निपटने के लिए समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई है, जिसमें देश की तैयारी, जांच व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति का आकलन किया गया.

क्या है इबोला वायरस?

इबोला एक गंभीर और कई मामलों में जानलेवा बीमारी है, जो इबोला वायरस के कारण होती है. यह संक्रमित व्यक्ति या जानवर के रक्त, शरीर के तरल पदार्थ या ऊतकों के सीधे संपर्क से फैलती है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस कोविड-19 की तरह हवा के जरिए नहीं फैलता, जिससे बड़े पैमाने पर सामुदायिक संक्रमण की संभावना अपेक्षाकृत कम रहती है.

इबोला के प्रमुख लक्षण

इबोला के लक्षण अचानक सामने आ सकते हैं. शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और गले में खराश शामिल हैं. बाद में मरीज में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, त्वचा पर चकत्ते और गुर्दे और यकृत से जुड़ी समस्याएं भी दिखाई दे सकती हैं.

भारत में फिलहाल कोई मामला नहीं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय यात्रा और वैश्विक संपर्क को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है. दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर संजय राय ने कहा कि भारत में हवाई अड्डों पर जांच प्रणाली और रोग निगरानी तंत्र पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं.

प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में डॉ. संजय राय ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में फैलने वाला संक्रामक रोग यह याद दिलाता है कि बीमारियां सीमाएं नहीं मानतीं. उन्होंने प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी और समय रहते जांच व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया है.

Also Read: बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, भगवा और सफेद कॉम्बिनेशन में दिखेगी रफ्तार की रानी

Previous article मिशन प्रहरी के तहत पतरातू पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
Next article पटना में भगवंत मान ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- विधायक-सांसद तोड़ना लोकतंत्र के खिलाफ
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel