[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake : नेपाल के बाद डोली पाकिस्तान की धरती, घर से बाहर भागे लोग

Earthquake : नेपाल के बाद डोली पाकिस्तान की धरती, घर से बाहर भागे लोग

0
Earthquake : नेपाल के बाद डोली पाकिस्तान की धरती, घर से बाहर भागे लोग
भूकंप की सांकेतिक तस्वीर

Earthquake : पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह 05.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. इससे पहले नेपाल में भी आज सुबह धरती डोली थी. नेपाल में भूकंप की तीव्रता 6.1 रही. भूकंप के बाद लोग अपने घर से बाहर की ओर भागे. पाकिस्तान में 12 दिन पहले 16 फरवरी 2025 को भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए थे, जिसका केंद्र रावलपिंडी के पास था.

पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के कारण किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. राष्ट्रीय  भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती के 10 किमी नीचे था.

नेपाल में डोली धरती

नेपाल में शुक्रवार तड़के 6.1 तीव्रता के भूकंप आए. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 65 किमी पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंड में था. स्थानीय समयानुसार झटके 2:51 बजे महसूस किए गए. इससे नेपाल के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में दहशत फैल गई. लोग खुले जगह की ओर भागने लगे. नेपाल पुलिस के डीआईजी दिनेश कुमार आचार्य ने एएनआई को बताया, “सुबह आए भूकंप के कारण किसी की मौत या घायल होने की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र जहां था वहां भी बुनियादी ढांचे को कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है.”

बिहार में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेपाल में भूकंप आया, जिसकी वजह से पूरे हिमालय क्षेत्र में झटके महसूस किए गए. बिहार के पटना और आसपास के इलाकों में भी लोगों ने झटके महसूस किये. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी, जबकि भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 5.5 मापी. बिहार में देर रात करीब ढाई बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. झटके अररिया के अलावा किशनगंज से पटना तक के बड़े हिस्सों में महसूस किए गए.

Previous article ज्योतिष शास्त्र में छिपा जवाब, क्यों कांपती है धरती
Next article अफगान-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का साया, अब सेमीफाइनल का समीकरण हुआ दिलचस्प, जानें पूरा गणित
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel