[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake Video : भूकंप से फट गई धरती! भयावह वीडियो आया सामने, म्यांमार में मची तबाही

Earthquake Video : भूकंप से फट गई धरती! भयावह वीडियो आया सामने, म्यांमार में मची तबाही

0
Earthquake Video : भूकंप से फट गई धरती! भयावह वीडियो आया सामने, म्यांमार में मची तबाही
Earthquake Myanmar

Earthquake Video : शुक्रवार को सेंट्रल म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इससे राजधानी नेपीडॉ में सड़कें टूट गईं जिसका भयावह वीडियो सामने आया है. चीन, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा प्रमुख के अनुसार, भूकंप से हुई तबाही में कम से कम 144 लोगों की मौत हुई है जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए. मृतकों की संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका है. भूकंप की वजह से म्यांमार की सड़क धंस गई. देखें वीडियो

म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप से हुआ काफी नुकसान

थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया. हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है – खास तौर पर म्यांमा में, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे गरीब देशों में होती है. म्यांमार गृहयुद्ध की चपेट में है.

भूकंप ने ली अबतक 144 लोगों की जान

म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने शुक्रवार शाम को टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा कि कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हो गए. वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, “मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है.”

एक वीडियो में भूकंप क्षेत्र में एक छत पर बने पूल के खाली होने के क्षण की आई. इसमें लोग बहते नजर आ रहे हैं. वीडियो संभवतः चीन का है, जहां म्यांमार भूकंप के झटके दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में महसूस किए गए. बीजिंग की भूकंप एजेंसी ने बताया कि यह झटका 7.9 तीव्रता का भूकंप था.

Previous article Bihar Weather: बिहार में झुलसाने वाली गर्मी का कहर, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल, तापमान 40°C पार
Next article चेन्नई पर जीत के बाद बोले आरसीबी कप्तान पाटीदार, कहा- यह मोमेंट गेम चेंजिंग, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel