[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, 9 की मौत, दिल्ली-NCR तक लगे झटके, डरावना वीडियो आया सामने

Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, 9 की मौत, दिल्ली-NCR तक लगे झटके, डरावना वीडियो आया सामने

0
Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, 9 की मौत, दिल्ली-NCR तक लगे झटके, डरावना वीडियो आया सामने
अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप

Earthquake : अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को तेज भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई. भूकंप बहुत शक्तिशाली था जिसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. कई जगहों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के झटके के दौरान लोग घबरा गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

भूकंप से कम से कम 9 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने भूकंप को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेज झटकों से अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Earthquake : भूकंप से हिलते घर, हिलती गाड़ियां, 6 सेकंड का डरावना वीडियो अलास्का से आया

भारत के इन इलाकों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

8 किलोमीटर की गहराई में भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप अफगानिस्तान के जलालाबाद से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में आया. भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर, नोएडा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों ने महसूस किए जिससे वे सहम गए. झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भारत में कहीं भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं आई है. वहीं, अफगानिस्तान में इस भूकंप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

Previous article Bihar Weather Today: सितंबर की शुरुआत में मॉनसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी से मिलेगी कब राहत?
Next article Bihar News: बिहार को मिला नया मुख्य सचिव, प्रत्यय अमृत ने संभाली कमान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel