[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake Tremor: भूकंप के तेज झटके से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake Tremor: भूकंप के तेज झटके से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

0
Earthquake Tremor: भूकंप के तेज झटके से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी
Earthquake Tremor: भूकंप से झटके से हिली जापान की धरती

Earthquake Tremor: जापान में सोमवार को भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के उत्तरी तट पर भूकंप के झटके आए, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. एजेंसी ने बताया कि 7.2 तीव्रता का भूकंप आओमोरी और होक्काइडो के तट पर आया. इसने क्षेत्र में तीन मीटर (10 फीट तक) ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है.

Japan Earthquake
Photo- @ncs_earthquake

सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके के बाद वहां के प्रशासन ने तत्काल ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है. वहीं भूकंप के बाद लोगों में अचानक से दहशत का माहौल हो गया. लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे. वहीं अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है. सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है. 

नेपाल में आया था भूकंप

इससे पहले रविवार (7 दिसंबर) को पश्चिमी नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था. हालांकि भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह आठ बजकर 28 मिनट पर आया और इसका केंद्र दारचुला जिले के घुसा क्षेत्र में स्थित था. पश्चिमी नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

अलास्का-कनाडा सीमा के पास भूकंप के तगड़े झटके

इससे पहले अमेरिका के अलास्का और कनाडा के क्षेत्र यूकोन के बीच की सीमा के पास भी शनिवार को 7 तीव्रता का ताकतवर भूकंप आया था. हालांकि सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप अलास्का से लगभग 370 किलोमीटर दूर आया था. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के बाद हल्के झटके भी महसूस किए गए थे. (भाषा)

Previous article शहर में पांच घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी बाधित
Next article इंटर हाउस क्रिकेट में आजाद हाउस की टीम बनी चैंपियन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel