[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World भूकंप के झटके से हिली अफगानिस्तान की जमीन, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.3 तीव्रता

भूकंप के झटके से हिली अफगानिस्तान की जमीन, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.3 तीव्रता

0
भूकंप के झटके से हिली अफगानिस्तान की जमीन, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.3 तीव्रता
अफगानिस्तान में भूकंप

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई. रविवार को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन की गहराई में स्थित था, जिसके चलते झटके दूर तक महसूस किए गए.

लोगों में अफरा-तफरी

भूकंप के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया. लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए, हालांकि भूकंप ज्यादा ताकतवर नहीं था. अभी तक किसी किस्म के नुकसान की खबर नहीं आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले शनिवार को, क्षेत्र में 105 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया था.

दो दिन पहले तुर्की में आया था 5.5 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले 13 मार्च को मध्य तुर्किये में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था. आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में 6.4 किलोमीटर की गहराई में था. तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्रों में आता है और यह प्रमुख फॉल्ट लाइन के शीर्ष पर स्थित है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. साल 2023 में तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और दक्षिणी एवं दक्षिणपूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं. (इनपुट भाषा)

Also Read: क्या है ईरान में काली बारिश का राज? क्यों है यह इतना खतरनाक?

Previous article Giridih News :सोना पहाड़ी मंदिर को सार्वजनिक करने की मांग को ले प्रतिवाद मार्च
Next article Giridih News :बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel