[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake In Pakistan: भूकंप से कांप उठा पाकिस्तान, कराची में महसूस किए गए लगातार दो झटके

Earthquake In Pakistan: भूकंप से कांप उठा पाकिस्तान, कराची में महसूस किए गए लगातार दो झटके

0
Earthquake In Pakistan: भूकंप से कांप उठा पाकिस्तान, कराची में महसूस किए गए लगातार दो झटके
Earthquake Tremor

Earthquake In Pakistan: पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बताया कि 3.2 तीव्रता का भूकंप का पहला झटका रविवार देर रात एक बजकर पांच मिनट पर कराची के गदप शहर के पास आया. पीएमडी के एक अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि भूकंप का दूसरा झटका भी इसी इलाके में देर रात महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई. तीसरा झटका कराची के घनी आबादी वाले कायदाबाद इलाके में आया जिसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई. विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी कम तीव्रता वाली भूकंपीय गतिविधियां ‘टेक्टॉनिक प्लेटों’ के टकराने से हुईं.

12 मई को भी आया था पाकिस्तान में भूकंप

इससे पहले पाकिस्तान में 12 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसकी तीव्रता 4.6 थी. केंद्र वहां के पंजाब प्रांत में भूगर्भीय ‘फॉल्टलाइन’ के पास था. तीन दिनों के अंतराल में पाकिस्तान में आया तीसरा भूकंप था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि पड़ोसी देश में कुछ असामान्य गतिविधि हो रही है.

10 मई को लगातार दो भूकंप के झटके से कांप उठा था पाकिस्तान

पाकिस्तान में 10 मई को लगातार दो भूकंप आए थ. उनमें से एक 4.7 तीव्रता का था जबकि दूसरे की तीव्रता चार थी.

2025 में पाकिस्तान में आए भूकंप की सूची

30 अप्रैल 2025: 4.4 तीव्रता का आया था भूकंप
5 मई 2025: 4.2 तीव्रता का भूकंप
8 मई 2025: 3.7 तीव्रता का भूकंप,
10 मई 2025: 4.0 तीव्रता का भूकंप,
11 मई 2025: 3.0 तीव्रता का भूकंप
12 मई 2025: 4.6 तीव्रता का भूकंप,
31 मई 2025: 4.3 तीव्रता का भूकंप

Previous article Madhubani : एएनएम एवं आशा फेसिलेटर को डिजिटल माइक्रोप्लान की दी गई जानकारी
Next article महिला संवाद में छात्रा ने गांव में हाइस्कूल की मांग रखी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel