[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake: भूकंप से हिली जापान की धरती, 6.9 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake: भूकंप से हिली जापान की धरती, 6.9 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

0
Earthquake: भूकंप से हिली जापान की धरती, 6.9 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी
भूकंप

Earthquake: सोमवार को जापान की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिलने लगी. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को जापान के क्यूशू क्षेत्र में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के बाद जापान ने संभावित सुनामी की चेतावनी भी जारी की है.

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 19 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप आने के बाद दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में मियाजाकी प्रांत के साथ-साथ पास के कोची प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र मियाजाकी प्रांत में था. फिलहाल किसी तरह के नुकसान का पता नहीं चल पाया है. बता दें, रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण जापान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

तिब्बत में आया था शक्तिशाली भूकंप

इससे पहले 7 जनवरी को तिब्बत में काफी शक्तिशाली भूकंप आया था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई थी. भूकंप तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी काउंटी में आया था. इसका केंद्र शिगाज़े शहर के डिंगरी काउंटी के सोगो कस्बे में था. भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था. भूकंप इतना ताकतवर था कि इसके झटके नेपाल-बिहार समेत कई और जगहों पर महसूस किए गए थे. तिब्बत में आए भूकंप में 126 लोग मारे गए थे. वहीं 100 से अधिक घायल हो गए थे.

Previous article थाने में ही भिड़ी एक आदमी की दो पत्नियां
Next article कांग्रेस संगठन व गतिविधियों के बारे में ली गयी जानकारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel