[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake: भूंकप से कांपा अफगानिस्तान, 5.8 की तीव्रता का झटका

Earthquake: भूंकप से कांपा अफगानिस्तान, 5.8 की तीव्रता का झटका

0
Earthquake: भूंकप से कांपा अफगानिस्तान, 5.8 की तीव्रता का झटका
Earthquake

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में 19 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप दोपहर में 12 बजे के करीब आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसे जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में भी महसूस किया गया. 

भूकंप के झटकों के कारण पेड़-पौधे और इमारतें हिलने लगीं. भारी संख्या में लोग बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आए. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल की क्षति की खबरें सामने नहीं आई हैं. लेकिन अभी भी लोगों में दहशत का माहौल छाया हुआ है.

भूकंप आने पर क्या करें

  • इमारत से बाहर सुरक्षित दूरी पर जाएं – बिल्डिंग से बाहर जाने के बाद किसी खुले क्षेत्र में खड़े हों ताकि इमारत के गिरने से आपकी जान को कोई नुकसान न हो.
  • लिफ्ट का इस्तेमाल न करें – ऊंची इमारतों में रहते हुए सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, क्योंकि भूकंप के दौरान पावर कट हो सकता है और आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
  • खतरनाक चीजों से दूर रहें – बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल या भारी वाहनों के पास न खड़े हों.
  • मलबे में दबे हैं तो ध्यान रखें – अगर भूकंप के कारण आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मलबे में दब गया है, तो हिलें-डुलें नहीं और बाहर आने की कोशिश न करें. मलबे में फंसे व्यक्ति को ढूंढने के लिए पेशेवर मदद लें.
  • आपदा राहत किट तैयार रखें – हमेशा घर में आपदा राहत किट तैयार रखें, जिसमें पानी, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, टॉर्च, और अन्य जरूरी चीजें होनी चाहिए.
  • बिजली, गैस और लाइट बंद कर दें – भूकंप के बाद घर के सभी बिजली स्विच, गैस और लाइट बंद कर दें, क्योंकि यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे

यह भी पढ़ें Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Previous article रांची में आयोजित वायु सेना के एयर शो की हैरतअंगेज करतब देख रह जाएंगे हैरान, तस्वीरों में देखें इसकी झलकियां
Next article Pomegranate Juice Health Benefits: इस लाल जूस का सेवन दूर रखेगा बीमारी, हफ्ते भर में नजर आएगा फायदा  
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel