[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Earthquake in Afghanistan:  भूकंप से कांपा अफगानिस्तान, 4.2 की तीव्रता का झटका

Earthquake in Afghanistan:  भूकंप से कांपा अफगानिस्तान, 4.2 की तीव्रता का झटका

0
Earthquake in Afghanistan:  भूकंप से कांपा अफगानिस्तान, 4.2 की तीव्रता का झटका
भूकंप

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 4.2 बताई है. यह भूकंप भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 8:54 मिनट पर आया. इसका केंद्र जमीन से 140 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है. हालांकि, इससे अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की क्षति होने की जानकारी सामने नहीं आई है. अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों से यह चौथी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

भूकंप आने पर क्या करें

  • इमारत से बाहर सुरक्षित दूरी पर जाएं – बिल्डिंग से बाहर जाने के बाद किसी खुले क्षेत्र में खड़े हों ताकि इमारत के गिरने से आपकी जान को कोई नुकसान न हो.
  • लिफ्ट का इस्तेमाल न करें – ऊंची इमारतों में रहते हुए सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, क्योंकि भूकंप के दौरान पावर कट हो सकता है और आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
  • खतरनाक चीजों से दूर रहें – बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल या भारी वाहनों के पास न खड़े हों.
  • मलबे में दबे हैं तो ध्यान रखें – अगर भूकंप के कारण आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मलबे में दब गया है, तो हिलें-डुलें नहीं और बाहर आने की कोशिश न करें. मलबे में फंसे व्यक्ति को ढूंढने के लिए पेशेवर मदद लें.
  • आपदा राहत किट तैयार रखें – हमेशा घर में आपदा राहत किट तैयार रखें, जिसमें पानी, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, टॉर्च, और अन्य जरूरी चीजें होनी चाहिए.
  • बिजली, गैस और लाइट बंद कर दें – भूकंप के बाद घर के सभी बिजली स्विच, गैस और लाइट बंद कर दें, क्योंकि यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़े: India Tension: भारत की मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, चीन की गोद में बैठा, अब रच रहा आसमानी साजिश

यह भी पढ़े: Jammu & Kashmir : आतंकियों के दो मददगार दबोचे गए, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Previous article Bihar Teacher News: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़-झाला! महिला शिक्षक की इन और पुरुष टीचर करता एग्जिट
Next article BCCI का फैसला पाकिस्तान को पड़ेगा बहुत भारी, एशिया कप से बाहर हो रहा भारत, रिपोर्ट
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel