[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Trump vs Zelensky : डोनाल्ड ट्रंप से डर गए वोलोडिमिर जेलेंस्की?

Trump vs Zelensky : डोनाल्ड ट्रंप से डर गए वोलोडिमिर जेलेंस्की?

0
Trump vs Zelensky : डोनाल्ड ट्रंप से डर गए वोलोडिमिर जेलेंस्की?
डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) वोलोडिमिर जेलेंस्की (दाएं)

Trump vs Zelensky : यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद भी बातचीत को तैयार हूं. अमेरिका के साथ अपने देश के संबंधों को बचाने की कोशिश में हूं. जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें बात करने के लिए आमंत्रित करते हैं तो वह जाएंगे. ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें जेलेंस्की के हवाले से कहा गया है कि वास्तविक समस्याओं को हल करने और गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए अमेरिका जाने के वे इच्छुक हैं.

रविवार को यूरोपीय नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन के बाद, ज़ेलेंस्की ने लंदन हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “जहां तक ​​संबंधों को बचाने की बात है, मुझे लगता है कि हमारे संबंध जारी रहेंगे.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुए विवाद पर क्या बोले अमेरिकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में हुए विवाद पर एक अमेरिकी नागरिक जॉन ने कहा, “मैं ट्रंप से सहमत हूुं क्योंकि यूक्रेन के लोग आकर लोगों को धमकाना पसंद करते हैं और हम उनके द्वारा बहुत अधिक धमकाए गए हैं. उन्हें (वोलोडिमिर जेलेंस्की को) ओवल ऑफिस में वही मिला जिसके वे हकदार थे मुझे नहीं लगता कि वे शांति चाहते हैं. वे अधिक पैसा चाहते हैं. यही पूरी बात है.”

विवाद पर एक अमेरिकी नागरिक मारिया ने कहा, “अधिकांश अमेरिकी यूक्रेन का समर्थन करते हैं. हम चाहते हैं कि यह समर्थन हमें युद्ध समाप्त करने तक जारी रखना चाहिए. यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करने में मदद करना चाहिए. नहीं तो, रूस फिर से हथियारबंद हो जाएगा और फिर से आक्रमण करेगा. अमेरिकी यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं”

Previous article Jharkhand Budget 2025: झारखंड बजट पेश, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने क्या बड़ा ऐलान किया?
Next article Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, जानें आज 3 मार्च 2025 का राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel