[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Donald Trump Victory: डोनाल्ड ट्रंप को व्लादिमीर पुतिन ने क्यों नहीं दी बधाई? क्रेमलिन का आया बड़ा बयान

Donald Trump Victory: डोनाल्ड ट्रंप को व्लादिमीर पुतिन ने क्यों नहीं दी बधाई? क्रेमलिन का आया बड़ा बयान

0
Donald Trump Victory: डोनाल्ड ट्रंप को व्लादिमीर पुतिन ने क्यों नहीं दी बधाई? क्रेमलिन का आया बड़ा बयान
Donald Trump

Donald Trump Victory: अमेरिका चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपनी जीत की घोषणा भी कर दी है. उन्होंने चुनाव में अबतक 277 इलेक्टोरल वोट हासिल किए हैं, जबकि प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को केवल 224 वोट ही मिले हैं. धमाकेदार जीत के बाद ट्रंप को लगातार बधाई दी जा रही है. पीएम मोदी से लेकर विश्व के कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है. लेकिन इस सूची में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम शामिल नहीं है.

https://www.youtube.com/watch?v=52GOsumpxK8

व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को क्यों नहीं दी बधाई?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई नहीं दी. उन्होंने कहा, अब बधाई के लिए वो इंतजार करेंगे. क्रेमिलन (रूसी राष्ट्रपति भवन) ने बयान जारी कर बताया, पुतिन ने कहा, ट्रंप की नीतिओं को देखने के बाद ही उन्हें बधाई दी जाएगी. उन्होंने कहा, ट्रंप को पहले परखा जाएगा, फिर बधाई के बारे में सोचेंगे.

Also Read: America Election Result: डोनाल्ड ट्रंप की धमाकेदार जीत, वैश्विक नेताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रंप को दी बधाई

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मुझे सितंबर में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई शानदार मुलाकात याद है, जब हमने यूक्रेन-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, विजय योजना और यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रामण को समाप्त करने के तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की थी. जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पारस्परिक रूप से लाभकारी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग विकसित करने में दिलचस्पी रखता है, जिससे हमारे दोनों देशों को फायदा होगा. उन्होंने कहा, हम राष्ट्रपति ट्रंप के निर्णायक नेतृत्व के तहत एक मजबूत अमेरिकी युग की आशा करते हैं. जेलेंस्की ने कहा, मैं वैश्विक मामलों में शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से शांति स्थापना के दृष्टिकोण के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं. यह बिल्कुल वही सिद्धांत है, जो यूक्रेन में व्यावहारिक रूप से शांति कायम कर सकता है. मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर इसे क्रियान्वित करेंगे.

Also Read: Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप ने मारी बाजी बनेंगे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, जानिए ‘असंभव को संभव’ कैसे बनाया

Previous article कसबा में 13 छठ घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद
Next article खरना संपन्न, शाम का पहला अर्घ्य आज, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel