[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World खत्म कर दूंगा सबको, डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी अंतिम चेतावनी

खत्म कर दूंगा सबको, डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी अंतिम चेतावनी

0
खत्म कर दूंगा सबको, डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी अंतिम चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump Ultimatum to Hamas : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को अंतिम चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सभी जिंदा बंधकों और उनके द्वारा हत्या किए गए लोगों के शवों को तत्काल छोड़ दो. नहीं तो खतरनाक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो. ट्रंप ने कहा– “‘शालोम हमास’ का मतलब है नमस्ते और अलविदा…सभी बंधकों को अभी रिहा करें, बाद में नहीं, और जिन लोगों की आपने हत्या की है उनके शवों को तुरंत लौटा दें. ऐसा नहीं करने पर आपका खात्मा कर दिया जाएगा. केवल बीमार और विकृत लोग ही शव रखते हैं, और आप बीमार और विकृत हैं! उन्होंने बुधवार को ट्रुथ सोशल पोस्ट में यह बात कही.

अब गाजा छोड़ने का समय : डोनाल्ड ट्रंप

ट्रुथ सोशल पोस्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “मैं इस काम को पूरा करने के लिए इजराइल को हर जरूरी चीज मुहैया करवा रहा हूं, अगर आप मेरी बात नहीं मानेंगे तो हमास का एक भी सदस्य जिंदा नहीं बचेगा. मैंने अभी-अभी आपके उन पूर्व बंधकों से मुलाकात की है जिनकी जिंदगी आपने बर्बाद कर दी है. यह आपको आखिरी चेतावनी है! अब गाजा छोड़ने का समय है. साथ ही, गाजा के लोगों के लिए एक सुंदर भविष्य का सबको इंतजार है, लेकिन अगर आप बंधकों को बंदी बनाए रखेंगे तो भविष्य अधर में आ जाएगा. अगर आप बाधा पैदा करेंगे, तो आप मारे जाएंगे. समझदारी भरा फैसला लें. बंधकों को अभी रिहा करें, नहीं तो बाद में आपको बहुत अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी!”

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास से बातचीत के संबंध में क्या कहा?

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, यह मैसेज एडम बोहलर, जिन्हें विदेश विभाग में बंधक मामलों के लिए विशेष राष्ट्रपति दूत के रूप में नामित किया गया है, उनके द्वारा दोहा में हमास रिप्रेजेंटेटिव से मुलाकात के बाद आया है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, “इजराइल ने हमास के साथ सीधी बातचीत के संबंध में अपनी स्थिति अमेरिका के सामने व्यक्त कर दी है.”

Previous article Baba Bageshwar: गोपालगंज में ‘बाबा बागेश्वर’ की हनुमंत कथा आज से शुरू, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप
Next article Bihar Politics: कृष्णा अल्लावरु के प्रभारी बनते ही कांग्रेस के तेवर बदले, बढ़ी RJD की टेंशन, क्या तेजस्वी नहीं होंगे सीएम फेस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel