[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ब्रिटिश पीएम की सख्ती पर नरम पड़े ट्रंप, अपने बयान से मारी पलटी, यूके के सैनिकों की बहादुरी पर कही ये बात

ब्रिटिश पीएम की सख्ती पर नरम पड़े ट्रंप, अपने बयान से मारी पलटी, यूके के सैनिकों की बहादुरी पर कही ये बात

0
ब्रिटिश पीएम की सख्ती पर नरम पड़े ट्रंप, अपने बयान से मारी पलटी, यूके के सैनिकों की बहादुरी पर कही ये बात
दावोस में WEF की बैठक में भाग लेने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- एक्स.

Donald Trump NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान से अब यूटर्न मारा है. शनिवार को उन्होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम के बहादुर सैनिक हमेशा अमेरिका के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने याद दिलाया कि अफगानिस्तान में करीब 20 साल तक चले युद्ध के दौरान 457 ब्रिटिश सैनिक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. ट्रंप ने पिछले हफ्ते NATO में गैर अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि नाटो सहयोगियों की सेनाएं अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान फ्रंटलाइन पर नहीं थीं. इस पर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने ट्रंप से तुरंत माफी की मांग की थी. 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ब्रिटिश सैनिक दुनिया के सबसे बहादुर योद्धाओं में रहे हैं. वह हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रहेंगे. अफगानिस्तान में 457 सैनिक शहीद हुए, कई गंभीर रूप से घायल हुए और वे अब तक के सबसे महान योद्धाओं में शामिल थे. अमेरिका-ब्रिटेन के बीच का यह एक ऐसा रिश्ता है, जो कभी टूट नहीं सकता. उन्होंने यूके की सेना की तारीफ करते हुए कहा कि वह दिल और हिम्मत के मामले में किसी से कम नहीं, बस अमेरिका को छोड़कर. अंत में ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका आप सभी से प्यार करता है और हमेशा करता रहेगा.

कीर स्टार्मर, प्रिंस हैरी ने जताई थी आपत्ति

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब एक दिन पहले ही उन्हें अफगानिस्तान युद्ध को लेकर की गई अपनी टिप्पणियों पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी. इससे पहले फॉक्स न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान में नाटो सहयोगी देशों की सेनाएं अक्सर फ्रंट लाइन से दूर रहती थीं और अमेरिकी सैनिकों जितनी सक्रिय भूमिका नहीं निभाती थीं. उन्होंने यह भी शक जताया था कि अगर कभी अमेरिका पर हमला हो तो क्या नाटो देश सच में उसके समर्थन में खड़े होंगे. यह बात इसलिए भी चुभी क्योंकि 9/11 के हमलों के बाद नाटो का आर्टिकल 5 (सामूहिक रक्षा का नियम; एक पर हमला यानी सभी पर हमला) पहली और अब तक केवल एक बार अमेरिका के लिए ही लागू किया गया था.

इन टिप्पणियों पर खास तौर पर ब्रिटेन में तीखी प्रतिक्रिया हुई. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्रंप के बयान को अपमानजनक और बेहद निंदनीय बताया और कहा कि सहयोगी सैनिकों के बलिदान का सम्मान होना चाहिए. प्रिंस हैरी ने भी कहा कि सैनिकों की कुर्बानियों पर सच्चाई और सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए. वह खुद अफगानिस्तान युद्ध में सेवा दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘अपमानजनक और बहुत बुरा… तुरंत माफी मांगें ट्रंप’, अमेरिकी प्रेसिडेंट की किस बात से गुस्से में ब्रिटिश पीएम?

ट्रंप के इस बयान पर न सिर्फ ब्रिटेन, बल्कि दूसरे नाटो देशों ने भी नाराजगी जताई. डेनमार्क और कनाडा के नेताओं ने याद दिलाया कि उनके देशों ने भी अफगानिस्तान में भारी नुकसान झेला है. पोलैंड के पूर्व जनरल रोमन पोल्को ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रंप ने रेड लाइन पार कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि इस सैन्य गठबंधन की कीमत कई देशों ने अपने सैनिकों के खून से चुकाई है.

ये भी पढ़ें:- US में अब 2 साल की बच्ची को हिरासत में लिया, पहले 5 वर्षीय बच्चे को उठाया था; मचा बवाल, इतना क्रूर क्यों है ट्रंप का ICE?

Previous article Unique Baby Boy Names: अपने राजा बेटा को दें सबसे यूनिक नाम, यहां देखें लिस्ट
Next article Oats Masala Dosa: सुबह नाश्ते में झटपट बनाएं ओट्स मसाला डोसा, जानें तैयार करने का तरीका
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel