[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World शपथ ग्रहण समारोह के लिए जो बाइडेन से कितना ज्यादा चंदा मिला डोनाल्ड ट्रंप को? हो गया खुलासा

शपथ ग्रहण समारोह के लिए जो बाइडेन से कितना ज्यादा चंदा मिला डोनाल्ड ट्रंप को? हो गया खुलासा

0
शपथ ग्रहण समारोह के लिए जो बाइडेन से कितना ज्यादा चंदा मिला डोनाल्ड ट्रंप को? हो गया खुलासा
डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) मेलानिया ट्रंप (बाएं)

Donald Trump Swearing Ceremony : डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं. इससे पहले उनको लेकर कई तरह की खबर आ रही है. शपथ ग्रहण समारोह के चंदे को लेकर अब खबर आ रही है. ट्रंप के आगामी शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिकॉर्ड 17 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का चंदा आया है. फेडरल इलेक्ट्रॉल रिकॉर्ड के अनुसार, इससे पहले 2020 में जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लगभग 6.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा दिया गया था. वहीं, 2016 में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिकॉर्ड 10.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर चंदा प्राप्त हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बड़े कारोबारियों और दानदाताओं ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए बढ़-चढ़कर चंदा इस बार दिया है. ट्रंप की शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित समिति ने चंदे पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. समिति ने अभी तक यह नहीं बताया कि वह चंदे की राशि को कैसे खर्च करने का प्लान बना रहा है. चंदे का इस्तेमाल आम तौर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रमों से जुड़े खर्चों के पेमेंट के लिए किया जाता रहा है. चंदे के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति के हवाले से मीडिया में खबर है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद बचा हुआ पैसा भविष्य में ट्रंप राष्ट्रपति पुस्तकालय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह कहां देख सकेंगे?

डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी 2025 को होने वाले समारोह को यदि आप देखना चाहते हैं तो ये आपको-एनबीसी, सीएनएन, एबीसी, सीबीएस, फॉक्स न्यूज, सीएसपीएन सहित सभी प्रमुख टीवी न्यूज चैनल पर प्रसारित होगा.

कैसे मिलेगा ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का टिकट?

सरकार ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए टिकट सीमित हैं. ये केवल कांग्रेस के सदस्यों के माध्यम से ही मिलेंगे. USA.gov के अनुसार, “टिकट निःशुल्क हैं. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को यूएस कैपिटल के मैदान में व्यक्तिगत रूप से देख सकते हैं.”

ये भी पढ़ें : क्या कनाडा बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? जस्टिन ट्रूडो ने दिया साफ जवाब

Previous article तेजस्वी यादव के बयान पर कांग्रेस के तेवर तल्‍ख, बोले – हमें हल्के में न लें
Next article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी से बदला लेने के लिए मृण्मयी को अर्श बनाएगा अपना शिकार, आशिका को अपने घर लाएगा रजत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel