[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World डोनाल्ड ट्रंप का विवादित पोस्ट: भारत और चीन को कहा ‘नर्क’, बर्थराइट नागरिकता पर मचा बवाल

डोनाल्ड ट्रंप का विवादित पोस्ट: भारत और चीन को कहा ‘नर्क’, बर्थराइट नागरिकता पर मचा बवाल

0
डोनाल्ड ट्रंप का विवादित पोस्ट: भारत और चीन को कहा ‘नर्क’, बर्थराइट नागरिकता पर मचा बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. क्रेडिट- एक्स/@WhiteHouse

Donald Trump: न्यूजमैक्स के ‘द सैवेज नेशन’ शो की क्लिप में सैवेज ने कहा कि मौजूदा कानून का फायदा उठाकर लोग अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में अमेरिका पहुंच जाते हैं. उनके अनुसार, यहां बच्चा पैदा होते ही उसे अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है. सैवेज का कहना है कि इसके बाद वे लोग भारत, चीन या दुनिया के किसी भी ‘नरक’ जैसे देश से अपने पूरे परिवार को अमेरिका बुला लेते हैं.

सुप्रीम कोर्ट की बहस और वकीलों पर गुस्सा

माइकल सैवेज ने सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर हुई कानूनी बहस को दिखावा बताया. उन्होंने कहा कि वहां वकीलों के बीच सिर्फ कानूनी भाषा का खेल चल रहा था. सैवेज ने एक एशियाई-अमेरिकी वकील पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘एसीएलयू’ (ACLU) के वकील जैसा दिखता है जो बहुत चालाक और बुरा है. उन्होंने ‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ (ACLU) को देश के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि यह संगठन अमेरिका को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है.

संविधान और बदलते दौर की दलील

वीडियो में सैवेज ने दलील दी कि जब संविधान लिखा गया था, तब हवाई जहाज, टीवी, रेडियो या इंटरनेट जैसी चीजें नहीं थीं. उनके मुताबिक, अब यह मामला सिर्फ कानून का नहीं बल्कि जनता की राय का है. सैवेज ने दुख जताते हुए कहा कि अब अमेरिका में अंग्रेजी नहीं बोली जाती और नए आने वाले प्रवासियों में देश के प्रति वफादारी की कमी है.

पुराने और नए प्रवासियों की तुलना

सैवेज ने कहा कि पहले यूरोप (आयरलैंड, इटली, पोलैंड) से आए लोग अमेरिकी संस्कृति में घुल-मिल जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अब ‘मेल्टिंग पॉट’ (सबका मिलन स्थल) नहीं रहा, बल्कि लोग यहां सिर्फ पैसे के लिए आ रहे हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि नागरिकता के इस नियम को वकीलों के बजाय जनता के वोट (नेशनल वोट) से तय करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: नकाबपोश ईरानी सैनिकों का एक्शन: होर्मुज में IRGC द्वारा कमर्शियल जहाजों को जब्त करने का फुटेज जारी

ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट से हुआ पोस्ट

इस पूरी चर्चा को ‘कमेंट्री डोनाल्ड जे. ट्रंप पोस्ट्स फ्रॉम ट्रुथ सोशल’ नाम के अकाउंट से दोबारा शेयर किया गया है. यह अकाउंट राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया गतिविधियों को ट्रैक करने और उन्हें प्रमोट करने के लिए समर्पित है. ट्रंप द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब नागरिकता के नियमों को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

ये भी पढ़ें: NATO में मचेगी खलबली? ट्रंप ने बनाई ‘नॉटी और नाइस’ लिस्ट, ईरान युद्ध पर साथ न देने वालों की खैर नहीं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel