[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ट्रंप बोले- डील फेल हुई तो होर्मुज से वसूला जाएगा टोल

ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ट्रंप बोले- डील फेल हुई तो होर्मुज से वसूला जाएगा टोल

0
ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ट्रंप बोले- डील फेल हुई तो होर्मुज से वसूला जाएगा टोल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर शांति समझौता नहीं हो पाया, तो अमेरिका बाद में मध्य-पूर्वी देशों की सुरक्षा में अपनी भूमिका का हवाला देते हुए होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है. ट्रंप ने Truth Social पर कहा कि 60 दिन की युद्धविराम अवधि खत्म होने के बाद भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हो पाया, तो अमेरिका मध्य-पूर्वी देशों के लिए अपनी “गार्डियन एंजेल” यानी सुरक्षा देने की भूमिका का हवाला देते हुए भविष्य में टोल लगाने का फैसला कर सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस दावे पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसमें कहा गया था कि इजराइल द्वारा लेबनान में युद्धविराम उल्लंघन के आरोपों के बाद होर्मुज को बंद कर दिया गया है. हालांकि, ट्रंप ने यह जरूर कहा कि 60 दिन के युद्धविराम के दौरान जहाजों पर कोई टोल नहीं लगेगा और शांति समझौते को पूरा करने के लिए बातचीत जारी रहेगी. 

यह भी पढ़ें : भारतीय ध्वज वाले तीन टैंकर हॉर्मुज स्ट्रेट पार, 8.6 लाख MT से अधिक तेल लेकर भारत रवाना

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की घोषणा IRGC ने की

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए 60 दिन के युद्धविराम पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने शनिवार (20 जून) को होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की घोषणा कर दी. ईरान का आरोप है कि इजराइल ने लेबनान युद्धविराम का उल्लंघन किया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने करीब चार महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

Previous article siwan weather : 21 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
Next article siwan news: 21 जून को सीवान सदर अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel