[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Pahalgam Terror Attack: बहुत बुरा था वो हमला’, ट्रंप का पहलगाम हमले पर बयान

Pahalgam Terror Attack: बहुत बुरा था वो हमला’, ट्रंप का पहलगाम हमले पर बयान

0
Pahalgam Terror Attack: बहुत बुरा था वो हमला’, ट्रंप का पहलगाम हमले पर बयान
डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump Reaction on Pahalgam Terror Attack: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना की निंदा की है. उन्होंने एयरफोर्स वन विमान में मीडिया से बात करते हुए इस घटना को बहुत ही खराब हमला बताया है. उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में जो हुआ वह बेहद निंदनीय और अमानवीय है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर इस मुद्दे को लेकर बातचीत भी की थी और भारत के साथ खड़े होने की भी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इस अमानवीय हमले के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने में भारत का समर्थन करेंगे.

भारत और पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों पर ट्रंप ने क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को लेकर ट्रंप ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बेहद करीब हूं. कश्मीर के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच वर्षों से जंग चल रही है. लेकिन जो आतंकवादी हमला पहलगाम में हुआ, वह बहुत ही बुरा था, बहुत ही ज्यादा बुरा.”

कश्मीर के मुद्दे पर ट्रंप ने क्या कहा?

पत्रकारों ने जब ट्रंप से कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बारे में पूछा, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर दोनों देशों में हमेशा से विवाद चलता रहा है. इससे लेकर दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति हमेशा से थी. लेकिन मुझे विश्वास है कि दोनों देश किसी तरह से जल्द ही इसका कोई हल निकाल लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं, दोनों ही अपने स्तर पर इस मुद्दे को सुलझा लेंगे.

अमेरिका के प्रवक्ता का बयान

अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मीडिया से बीते दिन बात करते हुए कहा था कि अमेरिका दुख की इस घड़ी में भारत के साथ है और आतंकवाद की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है. उन्होने कहा की  जैसा कि पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो साफ कर चुकी हैं कि अमेरिका इस मुद्दे पर भारत के साथ खड़ा है. हम उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस हमले में मारे गए. साथ ही दुआ कर रहे हैं कि जो इस हमले में घायल हुए हैं, वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. टैमी ब्रूस ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस हमले में शामिल आतंकियों को उनके गुनाहों की सजा मिले.

यह भी पढ़े: First Reaction of America on Pahalgam Terror Attack: ‘पहलगाम आतंकियों को भारत दे मुंहतोड़ जवाब’, आतंक के खिलाफ के साथ खड़ा हुआ अमेरिका

Previous article Quordle उत्तर 26 अप्रैल 2025: जानें आज के सभी 4 शब्द, आसान हिंट्स और खेलने की बेस्ट ट्रिक!
Next article Illegal Immigrant: जज गिरफ्तार, लेकिन क्यों? वजह जान हो जाएंगे हैरान!
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel