Video: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज, बोले- हम अच्छे हैं, इसलिए एक हफ्ते का वक्त दिया

Video : ईरान में अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत हो चुकी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तंज कसते हुए बयान दिया है. आखिर ट्रंप ने क्या कहा? देखें वीडियो.

By Amitabh Kumar | July 4, 2026 10:12 AM

Video : ईरान अपने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहा है. पूरे देश में शोक का माहौल है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया, क्योंकि हम अच्छे लोग हैं. उनके बयान का वीडियो सामने आया है जिसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. देखें वीडियो.

खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू

खामेनेई के कई दिन तक चलने वाला अंतिम संस्कार कार्यक्रम शनिवार (4 जुलाई) से शुरू हो गया है. फरवरी में ईरान युद्ध की शुरुआत में हुए हवाई हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई थी. खामेनेई का शव ईरान की राजधानी तेहरान स्थित ‘ग्रैंड मोसल्ला’ में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने का कार्यक्रम है. काले कपड़े पहने शोकाकुल लोग शनिवार सुबह ‘ग्रैंड मोसल्ला’ पहुंचने का प्रयास करते हुए तेहरान की सड़कों पर आगे बढ़ते नजर आए. सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही नहीं थी.

यह भी पढ़ें : खामेनेई का जनाजा देख फूट-फूटकर रोए ईरानी, 14 महीने की पोती के साथ होंगे सुपुर्द-ए-खाक

कुछ लोगों के हाथों में बैनर और झंडे थे, जबकि शहरभर में लगे बड़े-बड़े बोर्ड पर खामेनेई की तस्वीरें दिखाई दीं. बाहर मौजूद लोग अपनी छाती पीटकर शोक जताते दिखे. शिया समुदाय के अंतिम संस्कार में यह एक आम परंपरा है.