[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Donald Trump : भारतीय मूल की निक्की हेली से डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों बनाई दूरी? कहीं ये वजह तो नहीं

Donald Trump : भारतीय मूल की निक्की हेली से डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों बनाई दूरी? कहीं ये वजह तो नहीं

0
Donald Trump : भारतीय मूल की निक्की हेली से डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों बनाई दूरी? कहीं ये वजह तो नहीं
Donald Trump has excluded Indian-origin Nikki Haley

Donald Trump : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली से दूरी बना ली है. उन्होंने 2025 में अपने आगामी प्रशासन में भारतीय मूल की नेता और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हेली को फिर से नियुक्त करने से इनकार कर दिया है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की भी वापसी उनकी टीम में नहीं होगी.

जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक्टिव, बैठकों का दौर जारी

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा- पूर्व राजदूत निक्की हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को अपने प्रशासन में शामिल नहीं करूंगा. मैंने पहले उनके साथ काम किया. उनके काम की सराहना भी की. देश के प्रति उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर चुनावी जीत के कुछ ही दिनों बाद डोनाल्ड ट्रंप एक्टिव हो चुके हैं. वे लगातार बैठक कर रहे हैं. नया मंत्रिमंडल गठित करने के प्रयास तेज हो चुके हैं.

Read Also : क्या अमेरिका में फिर लागू होगी सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी? किसके नियुक्ती से भारतीय प्रवासियों पर मंडराया खतरा!

निक्की हेली को नए ट्रंप प्रशासन से बाहर क्यों रखा गया?

निक्की हेली और माइक पोम्पिओ दोनों को बाहर किया गया है. ऐसा करके डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को उन रिपब्लिकन से अलग कर लिया, जिन्होंने पहले यूक्रेन को अमेरिकी सहायता का समर्थन किया था. इसके अलावा, ट्रंप की पहली सरकार के पूर्व सदस्य हेली और पोम्पिओ दोनों ने हाल ही में उनकी आलोचना की थी. हेली रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ में थीं लेकिन बाद में उन्हें पीछे हटना पड़ा. चुनाव से पहले निक्की हेली ने ट्रंप के अभियान की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि महिलाओं और अल्पसंख्यकों को अलग-थलग कर दिया गया है. अक्टूबर में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ट्रंप की रैली में वक्ताओं द्वारा की गई नस्लवादी और स्त्री-विरोधी टिप्पणियों का उल्लेख करके हेली ने निशाना साधा था.

https://www.youtube.com/watch?v=F8G57LbAV0k
Previous article Tulsi Vivah 2024 Shubh Muhurat: तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त आज शाम से शुरु, जानें कब करें पूजा
Next article दिल्ली में छाई जहरीली धुंध, धीमी हवाओं और स्मॉग से अगले 3-4 दिन राहत के नहीं आसार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel