[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने पकड़ी पीएम मोदी की कलाई, G7 फोटोशूट का वीडियो वायरल

सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने पकड़ी पीएम मोदी की कलाई, G7 फोटोशूट का वीडियो वायरल

0
सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने पकड़ी पीएम मोदी की कलाई, G7 फोटोशूट का वीडियो वायरल
पीएम मोद और डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Trump Grabs PM Modi Wrist: फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है. प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात करीब 16 महीने बाद हुई. इससे पहले दोनों नेताओं की आमने-सामने बातचीत फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी, जब ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी. दोनों नेताओं का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अन्य विश्व नेताओं के साथ फोटो सेशन के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दोनों नेता एक छोटी सी सीढ़ी की ओर बढ़ते हैं, डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पकड़ते हुए उनके साथ आगे बढ़ते नजर आते हैं. इसी वीडियो में फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी भी आती हैं, वह ट्रंप के बगल में खड़ी होने की कोशिश करती हैं, लेकिन खड़े होने में मुश्किल होने की वजह से वह ट्रंप का हाथ पकड़ लेती हैं. इसी के बाद फ्रेंच प्रेसिडेंट कहते हैं, रेडी एवरीबड़ी यानी क्या सभी तैयार हैं. इस पर पीएम मोदी बोल- वी आर आलवेज रेडी यानी हम हमेशा तैयार रहते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें- 

जी7 शिखर सम्मेलन में हाथ मिलाने के बाद दोनों नेताओं- पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को कुछ देर बातचीत करते भी देखा गया. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत और अमेरिका के संबंध कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के दौर से गुजर रहे हैं.

हाल के महीनों में कई मुद्दों पर बढ़ी थी चुनौती

नई दिल्ली और वॉशिंगटन के संबंधों को हाल के महीनों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. ट्रंप प्रशासन ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर काउंटर टैरिफ लगाए थे. इसके अलावा ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज पर अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भी दोनों देशों के संबंधों पर सवाल उठे थे. हालांकि इन चुनौतियों के बावजूद नई दिल्ली और वॉशिंगटन लगातार संवाद और सहयोग बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत हैं.

भारत दौरे पर मार्को रुबियो ने दिया था ट्रंप का संदेश

दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्क का संकेत पिछले महीने उस समय भी मिला था, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया था. मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका की इंडो-पैसिफिक रणनीति का ‘आधार स्तंभ’ बताते हुए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया था.

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

जी7 मंच से मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मुद्दा

जी7 शिखर सम्मेलन में मोदी और ट्रंप की मुलाकात को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब व्यापार, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है. जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री व्यापार मार्गों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. ‘नई साझेदारियां और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण’ विषय पर आयोजित सत्र में उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं. इस संघर्ष के कारण क्षेत्र के मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है.’ उन्होंने आगे कहा कि समुद्री व्यापार में आई बाधाओं का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. साथ ही कई भारतीय नागरिकों ने भी अपनी जान गंवाई है.

मोदी ने कहा, ‘वैश्विक समुद्री व्यापार के जरिए देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी भय के अपना कर्तव्य निभा सकें.’

ये भी पढ़ें:- नेतन्याहू बोले- ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे, न आज और न कल

ओमान की खाड़ी में तीन भारतीय नाविकों की हुई थी मौत

प्रधानमंत्री का यह बयान उस घटना के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी बलों ने 8 जून को ‘मारिवेक्स’, 9 जून को ‘सेटेबेलो’ और 11 जून को ‘जलवीर’ नामक जहाजों के खिलाफ अभियान चलाया था. अमेरिका का आरोप था कि ये जहाज ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों और नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे थे.

Previous article गया जी में कट्टा लहराकर युवक ने बनाई रील, वायरल होते ही तलाश में जुटी पुलिस
Next article बक्सर: सहयोग शिविर में खुली विकास दावों की पोल, पानी-बिजली की समस्याओं पर फूटा जनता का गुस्सा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel