US–ईरान तनाव: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, नाकेबंदी जारी, ईरान के प्रस्ताव पर टिकी निगाहें

Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ सीजफायर बढ़ा दिया है. हालांकि होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी और सैन्य तैयारी जारी रहेगी. पढ़ें ट्रंप ने Truth Social पर क्या कहा.

By Amitabh Kumar | April 22, 2026 6:13 AM

Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (21 अप्रैल, अमेरिकी समय के अनुसार) को ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह समझौता तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान के नेता एक संयुक्त प्रस्ताव पेश नहीं करते और बातचीत पूरी नहीं हो जाती.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया है. पाकिस्तान ने आगे की सैन्य कार्रवाई को रोकने और कूटनीति के लिए समय देने की अपील की थी. इसी वजह से सीजफायर बढ़ाया गया है.

ट्रंप ने truth social पर क्या लिखा, पढ़ें

फैसला पाकिस्तान की सीधी अपील के बाद लिया गया : ट्रंप

अपने आधिकारिक बयान में ट्रंप ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के नेतृत्व की सीधी अपील के बाद लिया गया है. इसमें आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शामिल थे, जिन्होंने सैन्य कार्रवाई रोकने और कूटनीतिक समाधान के लिए समय देने का अनुरोध किया था.

अमेरिका ईरान पर बनाए रखना चाहता है दबाव

इस कदम से संकेत मिलता है कि फिलहाल तनाव में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखना चाहता है. इसलिए एक तरफ सीजफायर जारी रखा गया है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप की धमकी, फेल हुई बातचीत तो ईरान पर बरसेंगे बम, शांति वार्ता से पहले बढ़ी तकरार!