[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

0
नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू (गोल घेरे में)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजराइल की बढ़ती सैन्य कार्रवाई को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर कड़ी नाराजगी जताई. अमेरिका को डर था कि इससे ईरान के साथ चल रही बातचीत पटरी से उतर सकती है. इस मुद्दे ने वॉशिंगटन और तेल अवीव के बीच बढ़ते मतभेदों को भी उजागर कर दिया.

इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए और दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान को आगे बढ़ाया. इन कदमों से पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका बढ़ गई है. वहीं, ईरान ने भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़ता तनाव शांति प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकता है.

ट्रंप ने नेतन्याहू को क्रेजी तक कह दिया

Axios (डिजिटल न्यूज वेबसाइट) की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियां इजराइल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर रही हैं. यही नहीं ईरान के साथ अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों को भी नुकसान पहुंचा रही हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को “क्रेजी” तक कह दिया और कहा कि वह परिणामों की परवाह किए बिना फैसले ले रहे हैं.

बातचीत के दौरान ट्रंप काफी गुस्से में थे

एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू से बेहद नाराज लहजे में कहा कि उनकी वजह से इजराइल की छवि खराब हो रही है. उन्होंने दावा किया कि अगर उनका समर्थन नहीं होता, तो नेतन्याहू बड़ी मुश्किल में पड़ सकते थे. दूसरे सूत्र के अनुसार, बातचीत के दौरान ट्रंप काफी गुस्से में थे. उन्होंने नेतन्याहू पर नाराजगी जताते हुए ऊंची आवाज में पूछा, “आखिर आप कर क्या रहे हैं?”

यह भी पढ़ें : परमाणु संकट पर IAEA प्रमुख का बयान, ईरान का यूरेनियम हटाना आसान नहीं

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का आदेश नेतन्याहू ने दिया

सोमवार (1 जून) को तनाव तब और बढ़ गया, जब इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री कैट्ज ने बेरूत के दहियेह इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का आदेश दिया. इजराइल का आरोप है कि हिजबुल्लाह लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है और उसके क्षेत्र पर हमले कर रहा है. हमलों की घोषणा के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में दहशत फैल गई और बड़े हवाई हमलों की आशंका से बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे.

ईरान ने दी चेतावनी

ईरान ने चेतावनी दी है कि लेबनान में इजराइल के लगातार हमले अमेरिका के साथ चल रही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ईरान को हिजबुल्लाह का प्रमुख समर्थक माना जाता है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि लेबनान में युद्धविराम किसी भी बड़े समझौते का अहम हिस्सा है और इसके बिना क्षेत्र में तनाव कम करना मुश्किल होगा. 

Previous article पूर्णिया में बादल दिखेंगे लेकिन राहत नहीं, 38°C तापमान के साथ उमस और धूप बढ़ाएगी परेशानी
Next article रामगढ़ के कोर्ट मोड़ पर गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, कुछ देर ठप रहा यातायात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel