[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ‘वह दिन में बातें अच्छी करते हैं, लेकिन रात होते ही बम बरसाने लगते हैं’, पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा

‘वह दिन में बातें अच्छी करते हैं, लेकिन रात होते ही बम बरसाने लगते हैं’, पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा

0
‘वह दिन में बातें अच्छी करते हैं, लेकिन रात होते ही बम बरसाने लगते हैं’, पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा
Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति के बीच गरमा-गरमी का माहौल देखा जा सकता है. ट्रंप ने हाल ही अपने एक बयान के जरिए पुतिन के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. डोनाल्ड ट्रंप फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने गए हुए थे, वहां से लौटने के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत की.

‘वह बाते अच्छी करते है, लेकिन रात के अंधेरे में दूसरों पर बम की बौछार करते हैं’- ट्रंप

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वे पुतिन के द्वारा उठाए गए कदमों से बेहद निराश हैं. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि पुतिन बहुत ही बेहतरीन तरीके से बातचीत करते हैं, बोलने में उनका जवाब नहीं है, वह इस काम में माहिर हैं. लेकिन वह रात के अंधेरे का सहारा लेकर दूसरों पर बम की बौछार करते हैं, जो कि सही नहीं है.

रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से किया हमला

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर ट्रंप की एक बार फिर हाल ही में पुतिन से बातचीत हुई थी. लेकिन बातचीत के बाद भी रूस ने फिर से यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करना जारी रखा. साथ ही हमलों की रफ्तार भी बढ़ा दी. जिस कारण से पुतिन से नाराज ट्रंप की यह प्रतिक्रिया सामने आई. ट्रंप ने इन हमलों को दोगली नीति कहा है. ट्रंप का कहना है कि पुतिन दिन के उजाले में शांति की बातें करते हैं, लेकिन रात के समय हमला करते हैं.

ट्रंप की कोशिश के बाद भी हमले जारी

दरअसल चुनाव के समय से ही ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति करवाने की बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोकना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. लेकिन अलग-अलग स्तर पर दोनों देशों से बातचीत करने के बाद भी अभी तक स्थिति में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. मार्च महीने के बाद से रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमलों में कमी की जगह तेजी देखने को मिली है.

यह भी पढ़े: Delhi University: त्रिपुरा की DU छात्रा 6 दिन से थी लापता, यमुना से बरामद हुआ शव

Previous article Four Lane Road In Bihar: बिहार में यहां बन रहे फोरलेन रोड से इन 3 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिल गई है मंजूरी
Next article दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की अहम बैठक, सीट बंटवारे समेत चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel