[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World कहीं साजिश तो नहीं! रात में लगी आग, धधका ढाका में सचिवालय

कहीं साजिश तो नहीं! रात में लगी आग, धधका ढाका में सचिवालय

0
कहीं साजिश तो नहीं! रात में लगी आग, धधका ढाका में सचिवालय
ढाका में सचिवालय में आग लगने के बाद की तस्वीर

Dhaka Secretariat Fire : ढाका के सेगुनबागीचा इलाके में सचिवालय में आग लग गई. dhakatribune.com के अनुसार, आग देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर लगी. फायर सर्विस के कंट्रोल रूम के अधिकारी रफी अल फारुक ने बताया कि दमकल की 13 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद सचिवालय में तैनात गाड़ियों ने 1 बजकर 54 मिनट पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.

ढाका में सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 7 में लगी आग

न्यूज वेबसाइट bssnews.net के अनुसार, ढाका में सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 7 में तड़के आग लगी. आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. सुबह 7:20 बजे तक जो अपडेट है उसके अनुसार, 20 दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुईं हैं. 1:52 बजे आग लगने के दो मिनट बाद ही अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा दल मौके पर पहुंच गए. सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बटालियन (एपीबीएन) आग बुझाने में मदद कर रहीं हैं. बीजीबी की ओर से एक छोटा सा बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया कि आग लगने के बाद बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की दो टीम को मौके पर तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें : India Bangladesh: शेख हसीना को लेकर भारत-बांग्लादेश में बढ़ी टेंशन! क्या रिश्तों पर पड़ेगा असर

Previous article Petrol Diesel Price: 26 दिसंबर की सुबह जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
Next article दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इन 6 सीटों पर जदयू की नजर, बिहार के लोगों को टिकट देगी पार्टी…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel