[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आयी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर पहुंची 310

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आयी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर पहुंची 310

0
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आयी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर पहुंची 310

Indonesia Earthquake: 21 नवंबर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नॉर्थवेस्टर्न जावा आइलैंड में आये विनाशकारी भूकंप के बाद से ही मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. रिक्टर स्केल पर 5.6 तीव्रता के भूकंप से कई बिल्डिंग गिर गये जिसके नीचे आकर दर्जनों लोगों की मौत हो गई. अब जैसे जैसे मलबा हटाया जा रहा हैं मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. इंडोनेशिया की नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गयी है.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या: गौरतलब है कि भूकंप के बाद से ही प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में एक छह साल के बच्चे को मलबे से जीवित निकाला गया. इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आये भूकंप के बाद मृतकों और लापता लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों और स्वयंसेवियों को लगाया गया है. बता दें, अभी भी कई लोग लापता हैं.

तीन सौ से ज्यादा लोगों की मौत: बीते सोमवार को आये भूकंप के कारण इंडोनेशिया में 310 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 2 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं. एजेंसी के मुताबिक तलाशी अभियान जारी है ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है. वहीं, भूकंप के केंद्र के पास स्थित अस्पताल घायलों से भरा हुआ है.  

नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी का कहना है कि भूकंप के कारण 58 हजार से ज्यादा लोगों को आश्रय स्थलों तक पहुंचाया गया है. 56 हजार से ज्यादा घर टूटे हैं. जिन लोगों को घर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गये हैं उनके लिए कैंप लगाया गया है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Shraddha Murder Case: क्या हरियाणा में मिले शव का श्रद्धा मर्डर से है संबंध! जानिए कहां तक पहुंची जांच

Previous article इमरान खान को झटका : रावलपिंडी के परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत नहीं, PTI ने लगाया ये आरोप
Next article Jharkhand News: कोडरमा में भड़के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, DC को दिया सख्त निर्देश
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel