[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा है ‘यागी’ तूफान, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा है ‘यागी’ तूफान, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

0
Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा है ‘यागी’ तूफान, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
Super Typhoon Yagi tracker

Cyclone Tracker: शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ चीन में तबाही माचाने के लिए आ रहा है. चीन ने तूफान दक्षिणी हैनान द्वीपीय प्रांत से टकराने के बाद अपने दो प्रांतों की कुछ नदियों में बाढ़ आने की चेतावनी दी है. इससे जान-माल के नुकसान को लेकर चिंता पैदा हो गया है. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘यागी’ तूफान (टाइफून) की आशंका के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया जो चेतावनी का हाई लेबल है.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, ‘यागी’ तूफान इस साल आया 11वां तूफान है. यह हैनान प्रांत के वेंगतियान कस्बे के पास तट से टकराया और उस समय इसकी गति 234 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी. चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि शनिवार तक हैनान में नान्दू नदी और चांगहुआ नदी, तथा गुआंग्डोंग प्रांत में जियानजियांग नदी और मोयांग नदी उफान पर आ सकती हैं, क्योंकि तूफान के कारण दक्षिणी चीन के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के आसार है.

गुआंगडोंग ने 5,70,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

इस बीच, समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रांतीय मौसम विभाग के हवाले से बताया कि दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग ने 5,70,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है क्योंकि शक्तिशाली तूफान यागी के शुक्रवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को दूसरी बार तट से टकराने की आशंका है. इसमें कहा गया है कि ‘यागी’ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा गुआंग्डोंग प्रांत के हैनान वेनचांग से लीझोउ तक के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करने का पूर्वानुमान है.

Read Also : Weather Forecast: दिल्ली-UP से लेकर बंगाल-राजस्थान में बारिश, जानिए बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

ट्रेनों को तूफान के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया

अधिकारियों ने बताया कि प्रांत के 94 यात्री जलमार्गों में से कम से कम 72 को और 140 जोड़ी से अधिक हाई-स्पीड ट्रेनों को तूफान के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया है जबकि 10 शहरों के विद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं. जल संसाधन मंत्रालय ने संभावित खतरे से निपटने की तैयारी के तहत गुआंगडोंग और हैनान में बाढ़ के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया को स्तर-III तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही हैनान, गुआंगडोंग, गुआंग्शी और युन्नान में संभावित बाढ से निपटने में सहयोग के लिए चार कार्यदल भेजे गए हैं.
(इनपुट पीटीआई)

Previous article Bihar Dengue: पटना में लगातार दूसरे दिन मिले डेंगू के 33 नए मरीज, इन इलाकों के बिगड़ रहे हालात…
Next article The GOAT Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन थलपति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाए इतने करोड़
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel