[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Cyclone Tracker: तबाही मचाने आया ‘हेलेन’ तूफान? इमरजेंसी की घोषणा, बिजली आपूर्ति ठप

Cyclone Tracker: तबाही मचाने आया ‘हेलेन’ तूफान? इमरजेंसी की घोषणा, बिजली आपूर्ति ठप

0
Cyclone Tracker: तबाही मचाने आया ‘हेलेन’ तूफान? इमरजेंसी की घोषणा, बिजली आपूर्ति ठप
Cyclone Tracker Helene/ heavy rain alert

Cyclone Tracker: अमेरिका में तूफान ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. फ्लोरिडा में ‘हेलेन’ तूफान तबाही मचाने पहुंच चुका है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस दौरान दक्षिण पूर्वी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट पर है. राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि हेलेन ने गुरुवार रात 11:10 बजे फ्लोरिडा के खाड़ी तट के निकट दस्तक दी. अनुमान है कि यह तूफान अधिकतम 225 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की हवाओं के साथ तट से टकराया है.

हेलेन के कारण तेज हवाएं चलने और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है. तूफान के दस्तक देने से पहले ही तेज हवाओं के कारण फ्लोरिडा में लगभग नौ लाख घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, कैरोलिनास और वर्जीनिया के गवर्नरों ने अपने-अपने राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के कारण फ्लोरिडा में एक कार पर ‘साइनबोर्ड’ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी जबकि दक्षिण जॉर्जिया में दो लोगों के मारे जाने की खबर है.

लोगों से घर के अंदर रहने की अपील

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हेलेन के भूस्खलन से पहले अलबामा में आपातकाल की स्थिति भी घोषित कर दी. गैस और डीजल से चलने वाले जनरेटर पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से शून्य-उत्सर्जन उपकरण तैनात करने की कोशिश की जा रही है. यह पर्यावरण के लिए हानिकारक और महंगे हैं. लोगों से घर के अंदर रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है.

Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, इस बार दुर्गा पूजा में डाल सकती है खलल

कितना खतरनाक है हेलेन तूफान?

यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर की मानें तो, गुरुवार शाम तक हेलेन टाम्पा से लगभग 120 मील पश्चिम में स्थित थी, जिससे 130 मील प्रति घंटे की निरंतर हवा चल रही थी. श्रेणी 4 के इस तूफान की वजह से 130 मील प्रति घंटे से अधिक हवाएं चलने की संभावना पहले ही व्यक्त की गई. इससे घरों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. पेड़ों को उखाड़ सकते हैं और बिजली लाइनों को गिरा सकती हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=LmoIBLyIDFQ
Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…
Next article Jyotish Tips: किन लोगों को घर में नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा और क्यों ?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel