[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ गया तूफान ‘बेबिनका’, लोग घर में दुबके, ट्रेन सेवा बंद, होगी भारी बारिश

Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ गया तूफान ‘बेबिनका’, लोग घर में दुबके, ट्रेन सेवा बंद, होगी भारी बारिश

0
Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ गया तूफान ‘बेबिनका’, लोग घर में दुबके, ट्रेन सेवा बंद, होगी भारी बारिश
Cyclone Tracker/ heavy rain alert

Cyclone Tracker: सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘बेबिनका’ ने चीन की राजधानी शंघाई में दस्तक दे दी है. 75 साल बाद बड़ी आफत की दस्तक से चीन परेशान है. सवेरे-सवेरे तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच शी जिनपिंग सरकार ने सुरक्षा उपाय किए हैं. इसके तहत उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

चीनी मौसम विभाग की ओर से आशंका व्यक्त की गई है कि बेबिनका का कहर खतरनाक हो सकता है. शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है. शहर की 250 करोड़ की आबादी को सावधान रहने को कहा गया है. सरकार के निर्देश पर चार इमरजेंसी टीम को अलर्ट पर रखा गया है.

600 से अधिक उड़ानें प्रभावित

रविवार रात हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान जारी किया है. इसमें बताया गया कि स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे के बाद शंघाई के होंगकिआओ और पुडोंग हवाई अड्डों से प्रस्तावित सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इस फैसले से 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी. शंघाई प्रशासन ने कुछ पुलों और राजमार्गों पर यातायात आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. 15 सितंबर को बताया गया था कि चक्रवात ‘बेबिन्का’ शंघाई तट से कुछ सौ किलोमीटर दूर है.

Read Also : Weather Forecast: दिल्ली राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम, यूपी में बारिश, जानें बिहार-झारखंड समेत देशभर का हाल

9,318 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से क्षेत्र में चलने वाली हवाओं के 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की संभावना है. इसके चलते ‘बेबिन्का’ को एक तीव्र चक्रवात के रूप में वर्गीकृत किया गया है. सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, चक्रवात के मद्देनजर शंघाई के एक जिले से 9,318 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. वहीं, पास के झाउशान शहर में होटल, रेस्तरां, सुपरमार्केट और दुकानें दिन में जल्दी बंद कर दी गईं और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी रोक दी गईं. सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, चक्रवात से पूर्वी तट के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है और वहां कुछ हिस्सों में 10 इंच (254 मिलीमीटर) तक बारिश हो सकती है.
(इनपुट पीटीआई)

Previous article Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा के दिन इन चीजों से करें परहेज
Next article Bihar: पूर्णिया में तलाकशुदा पति ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, बंधक बनी पत्नी को बचाने में जुटी पुलिस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel