[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान ‘मिल्टन’, जोरदार बारिश की चेतावनी

Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान ‘मिल्टन’, जोरदार बारिश की चेतावनी

0
Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान ‘मिल्टन’, जोरदार बारिश की चेतावनी

Cyclone Tracker: अमेरिका के कई क्षेत्र में तूफान इन दिनों तबाही मचा रहा है. जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा में स्थित टाम्पा खाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ने के साथ तूफान ‘मिल्टन’ रविवार को और मजबूत हो चुका है. तूफान के मद्देनजर फ्लोरिडा में प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं, जो अब भी ‘हेलेन’ तूफान के बाद उसके प्रभाव से जूझते नजर आ रहे हैं.

मौसम विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि तूफान के पूर्वानुमान मॉडल में काफी भिन्नता है, लेकिन इसके सबसे संभावित मार्ग यह दर्शाते हैं कि ‘मिल्टन’ बुधवार को टाम्पा खाड़ी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है और यह मध्य फ्लोरिडा से अटलांटिक महासागर में आगे बढ़ेगा. हालांकि दक्षिण-पूर्व के उन अन्य राज्यों के ‘मिल्टन’ के प्रकोप से बचे रहने की संभावना है, जहां ‘हेलेन’ तूफान ने तबाही मचाई थी. ‘हेलेन’ ने फ्लोरिडा से लेकर अप्पलाचियन पर्वतीय क्षेत्रों तक विनाशकारी क्षति पहुंचाई. इस तूफान के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 130 हो गई थी.

फ्लोरिडा पर तूफान का बहुत बुरा असर पड़ने वाला है

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने कहा कि यह देखना बाकी है कि ‘मिल्टन’ कहां दस्तक देगा, लेकिन यह स्पष्ट है कि फ्लोरिडा पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने वाला है. ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने कहा कि रविवार दोपहर को तूफान ‘मिल्टन’ का केंद्र टाम्पा से लगभग 1,310 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में था और अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निरंतर तेज हवाएं चल रही थीं. गवर्नर ने कहा कि आपके पास तैयारी के लिए एक दिन का समय है. मंगलवार तक आप तूफान से बचाव की अपनी तैयारी पूरी रखें. अगर आप फ्लोरिडा के पश्चिमी तटीय इलाकों, ‘बैरियर’ द्वीप के पास के इलाकों में रहते हैं तो आपको ये जगह खाली कर देनी चाहिए.

Read Also : Rain Alert: 6 से 11 अक्टूबर तक 11 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

अगस्त और सितंबर में एक साथ चार तूफान आए

कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के तूफान वैज्ञानिक फिल क्लॉटजबैक ने कहा कि ‘मिल्टन’ को तूफान का दर्जा मिलने के साथ ही यह पहली बार है कि सितंबर के बाद अटलांटिक में एक साथ तीन तूफान आए हैं. अगस्त और सितंबर में एक साथ चार तूफान आए हैं.

Previous article Adnan Sami: नहीं रही गायक अदनान सामी की मां बेगम नौरीन, 77 साल की उम्र में हुआ निधन
Next article JSSC CGL Paper Leak के साक्ष्य नहीं मिलने पर आज आयोग सुनाएगा अंतिम फैसला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel