[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Cyclone Bualoi Alert : तबाही मचाते हुए आगे बढ़ रहा है तूफान, हजारों लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर

Cyclone Bualoi Alert : तबाही मचाते हुए आगे बढ़ रहा है तूफान, हजारों लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर

0
Cyclone Bualoi Alert : तबाही मचाते हुए आगे बढ़ रहा है तूफान, हजारों लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर
चक्रवात 'बुआलोई' (Photo: AI)

Cyclone Bualoi Alert : चक्रवात ‘बुआलोई’ तेजी से बढ़ता हुआ सोमवार को वियतनाम के तट से टकराने की संभावना है. इससे पहले रविवार को ही देश के मध्य और उत्तरी प्रांतों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था. तूफान उत्तरी तटीय प्रांत हा तिन्ह में आया. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह धीरे-धीरे भीतरी इलाकों की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-पश्चिम की दिशा में हा तिन्ह और पड़ोसी न्घे आन के पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बढ़ते हुए कमजोर हो जाएगा. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि ‘बुआलोई’ के कारण शुक्रवार से अब तक मध्य फिलीपीन में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से ज्यादातर मौतें डूबने और पेड़ गिरने के कारण हुई हैं. इस तूफान के कारण कई कस्बों और शहरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लगभग 23,000 परिवारों को 1,400 से अधिक आश्रय स्थलों में जाना पड़ा.

133 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है

वियतनाम में इस तूफान के प्रभाव से 133 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने, एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने और भारी वर्षा होने की आशंका है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है. खबरों के अनुसार तूफान की वजह से 3,47,000 से अधिक परिवारों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा है. तेज हवाओं के कारण राजमार्ग के किनारे लगी लोहे की चादर वाली छतें उठ गईं और कंक्रीट के खंभें गिर गए.

हवाई अड्डों पर संचालन निलंबित

नागर विमानन प्राधिकरण ने कहा कि डा नांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित चार तटीय हवाई अड्डों पर संचालन निलंबित कर दिया गया है और कई उड़ानों का समय बदल दिया गया है. तूफान के खतरे के बाद संचालन को नियमित करने की बात कही गई है. तूफान के खतरे को लेकर सभी अलर्ट हैं.

Previous article They Call Him OG Box Office Collection Day 5: 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल हुई ‘दे कॉल हिम ओजी’? टोटल कलेक्शन है जबरदस्त
Next article Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: फ्लॉप हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी ‘अजेय’, कमाई जान माथा पिट लेंगे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel