[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World होर्मुज नाकेबंदी पर चीन की अमेरिका को चेतावनी, कहा- दखल मत दो

होर्मुज नाकेबंदी पर चीन की अमेरिका को चेतावनी, कहा- दखल मत दो

0
होर्मुज नाकेबंदी पर चीन की अमेरिका को चेतावनी, कहा- दखल मत दो
डोनाल्ड ट्रंप (गोल घेरे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग) Photo: PTI

चीन ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी है कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी न करे और चीन-ईरान के रिश्तों में दखल देने से बचे. चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन ने ये बात ऐसे वक्त कही, जब सोमवार शाम 7:30 बजे (IST) अमेरिका ने नौसैनिक नाकेबंदी शुरू कर दी. इस कदम से इलाके में तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. डोंग जुन ने कहा कि हमारे ईरान के साथ ट्रेड और एनर्जी से जुड़े समझौते हैं, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि कोई भी हमारे मामलों में दखल नहीं देगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि होर्मुज स्ट्रेट चीन के लिए खुला हुआ है.

होर्मुज जलमार्ग चीन के लिए क्यों है खास?

होर्मुज जलमार्ग चीन के लिए बेहद अहम है, क्योंकि उसकी करीब 40% तेल और 30% LNG की जरूरत यहीं से पूरी होती है. यही वजह है कि चीन लगातार सीजफायर की बात कर रहा है, ताकि खाड़ी का यह अहम रास्ता सुरक्षित बना रहे. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप की यह नौसैनिक नाकेबंदी दरअसल चीन के युआन पर निशाना साधने की कोशिश हो सकती है. खाड़ी से गुजरने वाले कुछ जहाजों में युआन का इस्तेमाल हो रहा है, जो पुराने पेट्रोडॉलर सिस्टम को चुनौती देता है. पेट्रोडॉलर का मतलब है तेल की खरीद-फरोख्त अमेरिकी डॉलर में होना.

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के पक्ष में चीन

तनाव के बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने फिर से सीजफायर का समर्थन किया है. उनका कहना है कि इस जलमार्ग की सुरक्षा, स्थिरता और बिना रुकावट आवाजाही पूरी दुनिया के हित में है, इसलिए इसे हर हाल में सुरक्षित रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने होर्मुज में की नाकाबंदी, ट्रंप की चेतावनी- घेराबंदी तोड़ा तो उड़ा देंगे जहाज

ईरानी बंदरगाहों तक समुद्री रास्तों की नाकेबंदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (12 अप्रैल) को ऐलान किया कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट के जरिए ईरानी बंदरगाहों तक समुद्री रास्तों की नाकेबंदी करेगी. यह फैसला उस वक्त लिया गया जब ईरान के साथ हुई अहम बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है. यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि यह नाकेबंदी उन सभी जहाजों पर लागू होगी जो ईरान के बंदरगाहों में आ-जा रहे हैं. बयान में साफ किया गया कि यह कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के होगी और ईरानी पोर्ट या तटीय इलाकों का इस्तेमाल करने वाले हर देश के जहाजों पर समान रूप से लागू की जाएगी.

Previous article चुनाव की ड्यूटी और कालबैसाखी की चुनौती, KMC कमिश्नर स्मिता पांडे ने संभाला मोर्चा, कहा- कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर
Next article सलीम का दावा- यह नयी और ऊर्जावान माकपा है, 2026 में बंगाल में लाल झंडे की वापसी तय
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel