[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World क्या चीन ताइवान के नेताओं को वेनेजुएला स्टाइल में पकड़ सकता है? जानें कितनी खतरनाक है ड्रैगन की सेना

क्या चीन ताइवान के नेताओं को वेनेजुएला स्टाइल में पकड़ सकता है? जानें कितनी खतरनाक है ड्रैगन की सेना

0
क्या चीन ताइवान के नेताओं को वेनेजुएला स्टाइल में पकड़ सकता है? जानें कितनी खतरनाक है ड्रैगन की सेना
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग.

China Taiwan Operation: कुछ चीनी ऑनलाइन यूजर्स ने ताइवान के नेताओं को वेनेजुएला स्टाइल में पकड़ने की बातें शुरू कर दी हैं. लेकिन विशेषज्ञ, सुरक्षा अधिकारी और विश्लेषक कहते हैं कि ऐसा करना फिलहाल असंभव है. चीन अपनी सेना को आधुनिक बनाने में जुटा है, वहीं ताइवान हर तरह की तैयारी कर चुका है. ताइवान के पास विशेष योजनाएं हैं जो नेताओं को निशाना बनाने वाले हमलों से निपट सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर चीन कोशिश करता है, तो ताइवान और अमेरिका जैसे समर्थक देश तुरंत हस्तक्षेप करेंगे.

China Taiwan Operation in Hindi: पीएलए की ताकत और सीमाएं

चीन ने आधुनिक हथियारों में भारी निवेश किया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) इन्हें युद्ध में कुशलता से इस्तेमाल कर सकती है. ताइवान के सांसद चेन कुआन-तिंग कहते हैं कि अगर ऐसा ऑपरेशन फेल हुआ, तो यह जल्दी पूरे युद्ध में बदल सकता है. ताइवान की एयर डिफेंस और चेतावनी प्रणाली किसी भी हवाई या विशेष ऑपरेशन को तुरंत पकड़ लेगी.

अमेरिका ने दिखाया ऑपरेशन कैसे होता है

अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को निकालने का ऑपरेशन किया. इसमें स्टील्थ फाइटर, जाम करने वाले विमान और छुपे हुए ड्रोन शामिल थे. ताइवान के चेन कहते हैं कि PLA के पास अभी भी वास्तविक युद्ध अनुभव, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और उच्च जोखिम मिशनों के परीक्षण की कमी है.

चीन और ताइवान की स्थिति

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और बल प्रयोग का विकल्प पूरी तरह से खारिज नहीं करता. लेकिन ताइवान इसका विरोध करता है. सिंगापुर के सुरक्षा विशेषज्ञ कॉलिन कोह कहते हैं कि PLA हाल ही में अपनी तैयारी सुधारने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह अमेरिका जैसी दशकों की तैयारी के सामने बहुत कम है. ताइवानी राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने भी कहा है कि ताइवान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.

ताइवान की मजबूत सुरक्षा

ताइवान ने टी-डोम नामक बहु-स्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया है, जो इजराइल के आयरन डोम जैसा है. इसमें ताइवान के स्काई बो मिसाइल से लेकर अमेरिका के HIMARS तक शामिल हैं. ताइवान की सेना ने ताइपे के मुख्य हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए अभ्यास भी किया. रिसर्चर सु जू-युन के अनुसार, ताइपे के चारों ओर लंबी दूरी की मिसाइलें, नदी के किनारे शॉर्ट रेंज हथियार और कंधे से फायर करने वाले स्टिंगर मिसाइल वाले सैनिक हैं.

चीन की ऑनलाइन कल्पनाएं

कुछ चीनी यूजर्स वेनेजुएला ऑपरेशन से प्रेरित होकर लिखते हैं कि पहले लाई चिंग-ते को पकड़ो और तुरंत ताइवान पर कब्जा घोषित करो. लेकिन ताइवान के सांसद चेन और अन्य विशेषज्ञ इसे फैंटेसी कहते हैं. PLA ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एडवांस्ड कमांड विमान जोड़े हैं, लेकिन इनके असली क्षमता पर सवाल हैं. केंद्रीकृत कमांड संरचना किसी बड़े ऑपरेशन को जोखिम भरा बनाती है.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में दिन दहाड़े युवा हिंदू की गोली मारकर हत्या, सड़कों पर जनता का सैलाब, हो रहा भारी विरोध प्रदर्शन

अमेरिका-तुर्की नेतन्याहू को किडनैप करें, पाकिस्तानी मंत्री की डिमांड, फिर कहा कुछ ऐसा कि एंकर ने भगा ही दिया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel