[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World India Pakistan Conflict: भारत के प्रहार से सहमा पाकिस्तान, चीन से लगाई मदद की गुहार, Dragon ने दिया साथ

India Pakistan Conflict: भारत के प्रहार से सहमा पाकिस्तान, चीन से लगाई मदद की गुहार, Dragon ने दिया साथ

0
India Pakistan Conflict: भारत के प्रहार से सहमा पाकिस्तान, चीन से लगाई मदद की गुहार, Dragon ने दिया साथ
Pakistan help from China

India Pakistan Conflict: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं. इसी बीच चीन ने पाकिस्तान को समर्थन देने का भरोसा जताया है. ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात की. पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

चीन के सामने पाकिस्तान ने लगाई मदद की गुहार

भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से सहमे पाकिस्तान ने चीन के सामने मदद की गुहार लगाई. पाक राष्ट्रपति जरदारी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा हाल में उठाए गए कदमों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं. ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राजदूत ने चीन और पाकिस्तान के बीच स्थायी और समय की कसौटी पर खरी उतरी मित्रता की पुष्टि की और इस रिश्ते को बहुत मजबूत बताया, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिया ताबड़तोड़ एक्शन

भारत ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान से आने वाले या वहां से गुजरने वाले माल के आयात और अपने बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दिल्ली आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया. अटारी बॉर्डर बंद करना और राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल है.

Previous article तय समय में आवास निर्माण पूरा करें : बीडीओ
Next article पानी के लिए हंगामा : दो दिनाें से खराब है अखाड़ाघाट पंप, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel