[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World China Missile Test : क्या अमेरिका निशाने पर? कितनी घातक है चीन की नई मिसाइल

China Missile Test : क्या अमेरिका निशाने पर? कितनी घातक है चीन की नई मिसाइल

0
China Missile Test : क्या अमेरिका निशाने पर? कितनी घातक है चीन की नई मिसाइल
china missile launch test

China Missile Test : चीन ने एक घातक मिसाइल का टेस्ट करके दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. चीन ने प्रशांत महासागर में एक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का टेस्ट किया. बुधवार को इस परीक्षण की जानकारी चीन की ओर से दी गई. यह अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल अमेरिका, ताइवान और जापान के लिए खतरा पैदा कर सकती है.

20091 Ap09 20 2024 000271B
Chinese president xi jinping, left

इस टेस्ट के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या मिसाइल अमेरिका को टारगेट बनाने के लिए किया गया है? सवाल के उठते ही चीन का जवाब सामने आया. चीन की ओर से कहा गया कि यह लॉन्च किसी भी देश या टारगेट की ओर नहीं लॉन्च किया गया. चीन के मुताबिक मिसाइल का लॉन्च इंटरनेशनल कानूनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

20091 Ap09 20 2024 000486B
President joe biden

चीन की ओर से टेस्ट की गई मिसाइल की ताकत, रेंज या इसके लॉन्च की जगह को लेकर चीन ने कोई जानकारी नहीं दी गई है. चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस बाबत एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया कि चीनी सेना के रॉकेट फोर्स ने 25 सितंबर की सुबह प्रशांत महासागर में एक डमी हथियार ले जाते हुए एक आईसीबीएम लॉन्च किया है. मिसाइल उसी समुद्री क्षेत्र में गिरी जहां हमने उम्मीद की थी.

Copy Of Add A Heading 2024 09 25T112327.055
China missile test : क्या अमेरिका निशाने पर? कितनी घातक है चीन की नई मिसाइल 6

पिछले साल अक्टूबर में अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से कहा गया था कि चीन अपने परमाणु शस्त्रागार को अमेरिका से भी ज्यादा तेजी से बना रहा है. मिसाइल लॉन्च चीन की ओर से ऐसे समय किया गया है जब इस साल की शुरुआत में हिंद प्रशांत क्षेत्र में दिखी नई अमेरिकी मिसाइल प्रणाली को लेकर चीन नाराज है.
(इनपुट पीटीआई)

21091 Ap09 21 2024 000058A
President joe biden

Read Also : Israel-Hezbollah War Updates: हिज्बुल्ला के लड़ाकों को ढूंढ़-ढूंढ़कर मार रहा है इजराइल, इब्राहिम कोबेसी ढेर

https://www.youtube.com/watch?v=9_aOdtZ6s1s
Previous article Zerodha की मुश्किलें बढ़ीं, SEBI के इन नियमों से रेवेन्यू में 60% गिरावट की चेतावनी
Next article Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं पास लोगों के लिए 5000 से ज्यादा नौकरियां, देखें डिटेल्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel