[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar China Covid Protests: सेंसरशिप से बचने के लिए इंटरनेट यूजर्स और प्रशासन के बीच चल रहा चूहे-बिल्ली का खेल

China Covid Protests: सेंसरशिप से बचने के लिए इंटरनेट यूजर्स और प्रशासन के बीच चल रहा चूहे-बिल्ली का खेल

0
China Covid Protests: सेंसरशिप से बचने के लिए इंटरनेट यूजर्स और प्रशासन के बीच चल रहा चूहे-बिल्ली का खेल
**EDS: TWITTER IMAGE VIA @ECISVEEP** Gir Somnath: Voters from Siddi Community dressed up in traditional attires arrive to cast their votes for the 1st phase of the Gujarat Assembly elections, at Madhupur Jambur, in Gir Somnath, Thursday, Dec. 1, 2022. (PTI Photo)(PTI12_01_2022_000410B)

चीन की शून्य कोविड नीति के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. सड़क पर उतर कर लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चीन में सेंसरशिप के बावजूद इंटरनेट यूजर्स बचते-बचाते विरोध कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं, विरोध प्रदर्शन के फोटो और वीडियो के स्क्रीन शॉट लिये जा रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स और प्रशासन के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी है.

चीन में वीचैट का सहारा लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग

चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में कोविड-19 सबंधी प्रतिबंधों को हटाने और आजादी की मांग करते सैकड़ों लोगों के प्रदर्शन के वीडियो ‘वीचैट’ पर शनिवार रात को सामने आए, लेकिन सेंसर किए जाने से पहले महज कुछ ही मिनट तक इस सोशल मीडिया मंच पर ये रह सके. बीजिंग के रहने वाले 26 वर्षीय एलियट वांग इससे स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा, मैं इन वीडियो के सेंसर होने से पहले लगातार रिफ्रेश करता रहा और इन वीडियो को सेव करता रहा, स्क्रीन शॉट लेता रहा. उन्होंने कहा, मेरे बहुत सारे दोस्त शंघाई के प्रदर्शनों का वीडियो साझा कर रहे हैं. मैंने भी इन्हें साझा किया है, लेकिन उन्हें जल्द ही प्रशासन द्वारा हटा दिया जा रहा है. वांग चीन के उन लाखों इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से हैं, जो सेंसरशिप को धता बताने के लिए प्रशासन के साथ चूहे-बिल्ली का खेल रहे हैं.

Also Read: चीन तैयार कर रहा है परमाणु हथियारों का जखीरा, 1500 से ज्यादा न्यूक्लियर बम बनाने की कर रहा तैयारी

चीन में इंटरनेट में कड़े पहरे

चीनी अधिकारियों ने देश में इंटरनेट को कड़े नियंत्रण में रखा है और लगभग सभी विदेशी समाचार और सोशल मीडिया मंच की पहुंच रोकने के लिए जटिल बहुस्तरीय सेंसरशिप ऑपरेशन को अंजाम देते हैं. चीन में राजनीतिक रूप से संवेदनशील शब्दों या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आलोचना वाले शब्दों को इंटरनेट पर प्रतिबंधित विषयों में शामिल किया गया है. इसलिए प्रदर्शन के जारी हो रहे वीडियो को तत्काल हटा दिया जा रहा है. प्रशासन की सख्ती के बावजूद प्रदर्शन की तस्वीरें ‘वीचैट’ पर प्रसारित हो रही हैं, जो चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट है और इसके एक अरब उपयोगकर्ता हैं.

चीन में कोविड-19 नियमों में ढील

चीन में विरोध प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को कठोर जीरो-कोविड नीति में छूट दी गई है. मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, ठंड के मौसम में लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरे चीन में पाबंदियों में ढील दी गई है. जीरो-कोविड नीति के विरोध के बाद चीन के शीर्ष औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र ग्वांगझू में कुछ क्षेत्रों में अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए गए और संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आए लोगों को पृथक केंद्रों के बजाय घरों में अलग रहने की अनुमति दी गई.

नोट – भाषा इनपुट

Previous article कुढ़नी में शनिवार को थम जायेगा प्रचार का शोर, मतदाताओं तक पहुंचने के लिए दोनों गठबंधन ने लगायी पूरी ताकत
Next article पवन सिंह से तलाक के चर्चे के बीच पत्नी ज्योति सिंह की ये तस्वीरें हुई वायरल, फैंस बोले- ‘हाय तौबा…’
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel