[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Canada Hindu Attacked Video : कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानियों ने किया हमला, श्रद्धालुओं को डंडे से पीटा

Canada Hindu Attacked Video : कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानियों ने किया हमला, श्रद्धालुओं को डंडे से पीटा

0
Canada Hindu Attacked Video : कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानियों ने किया हमला, श्रद्धालुओं को डंडे से पीटा
Canada Hindu Mandir Attacked Video

Canada Hindu Attacked Video : कनाडा में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. इस बार खबर ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर से आ रही है. जानकारी के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं पर खालिस्तानियों ने हमला किया जिसका वीडियो सामने आया है. हिंदू फोरम कनाडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर किया. इसमें खालिस्तानी समर्थक हाथों में पीले झंडे लेकर मंदिर परिसर में हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ खालिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं पर डंडे से वार करते दिख रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू समाज में नाराजगी है.

हिंदू फोरम कनाडा ने हिंदुओं पर हमले के बारे में क्या बताया

हिंदू फोरम कनाडा यानी एचएफसी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट शेयर किया और लिखा-बहुत परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही है. खालिस्तानियों ने ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाया और उनपर हमला किया, जो कहीं से भी स्वीकार्य करने योग्य नहीं है. एचएफसी ने अपने इस पोस्ट में ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन, स्थानीय पुलिस के अलावा ओंटारियो केप्रीमियर डग फोर्ड और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को टैग भी किया.

Read Also : कनाडा भारत को क्यों नहीं दे रहा आतंकी निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट?

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की हिंदू मंदिर पर हमले के बाद आई प्रतिक्रिया

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की इस घटना पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं. हर कनाडाई को अपने धर्म और आस्था का स्वतंत्र रूप से पालन करने की आजादी है. घटनास्थल पर लोगों की सुरक्षा और इस वारदात की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया पील रीजनल पुलिस की ओर से की गई. इसके लिए धन्यवाद…

ऐसा पहली बार नहीं है कि यहां हिंदुओं को निशाना बनाया गया है. इससे पहले भी ऐसी खबर सामने आ चुकी है. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

Previous article सदी के सबसे निर्णायक अमेरिकी चुनाव पर पढ़ें बीबीसी के पूर्व संपादक शिवकांत का आलेख
Next article National Candy Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है इस दिन को जानें हर सवाल का जबाब
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel